फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram: The faces of tourists blossomed after seeing 5 tigers together in Satpura Tiger Reserve, video went viral

नर्मदापुरम: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक साथ 5 बाघ देख खिले पर्यटकों के चेहरे, वायरल हुआ वीडियो

Wed, 09 Mar 2022 05:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 05:34 PM IST
सार

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक साथ 5 बाघों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे, सैलानियों ने बाघों का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Narmadapuram: The faces of tourists blossomed after seeing 5 tigers together in Satpura Tiger Reserve, video went viral
STR में टाइगर फैमिली देख खिले सैलानियों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्मदापुरम में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना रेंज में बाघिन का चार शावकों के साथ सैर करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। टाइगर फैमिली को देखकर पर्यटकों के चेहरे खिल गए। सैलानियों ने इसका वीडियो कैमरे में कैद किया, जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना रेंज में बाघ-बाघिन बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। चूरना रेंज में पर्यटकों ने एक बाघिन को उसके 4 शावकों के साथ देखा था। शावकों की उम्र करीब 2 साल के आसपास है। बाघिन अपने इन्ही चार शावकों के साथ जंगल में घूम रही थी। टाइगर रिजर्व के इस एरिया में सैलानियों को आसानी से बाघ देखने को मिल जाते हैं।सैलानियों ने इससे पहले भी बाघिन को शावकों के साथ देखा है।  
विज्ञापन


STR के चूरना वन परिक्षेत्र के रेंजर विनोद वर्मा ने बताया कि शावकों की उम्र महज 2 साल है लेकिन अब वे बाघ की तरह दिखने लगे हैं। चार से पांच महीने बाद ये सभी अलग-अलग होकर खुद का एरिया बना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम और वनमंत्री भी देख चुके हैं टाइगर फैमिली
बोरी अभ्यारण्य के चूरना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वनमंत्री विजय शाह भी टाइगर फैमिली देख चुके हैं। सीएम जब पत्नी साधना सिंह और बेटों के साथ टाइगर रिजर्व में घूमने आए थे, तब उन्हें एक साथ 4,5 बाघ दिखे थे,जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर किया था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed