{"_id":"623579ba5387441931535c86","slug":"narmadapuram-tribal-teenager-s-body-found-under-suspicious-circumstances-minor-was-missing-from-home-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्मदापुरम: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला आदिवासी किशोरी का शव, दो दिन से घर से लापता थी नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्मदापुरम: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला आदिवासी किशोरी का शव, दो दिन से घर से लापता थी नाबालिग
Sat, 19 Mar 2022 12:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 19 Mar 2022 12:05 PM IST
सार
नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक में खारदेव बाबा की पहाड़ी पर एक आदिवासी युवती का सड़ा हुआ शव मिला है। युवती के पहाड़ी से कूदने की आशंका जताई जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
विज्ञापन
पहाड़ी पर लटका युवती का दुपट्टा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक से करीब 50 किमी दूर 15 साल की आदिवासी किशोरी का शव पहाड़ी पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। खारदेव बाबा की पहाड़ी पर नाबालिग का शव खून से लथपथ था और उसके शव से दुर्गंध आ रही थी। मृतका दो दिनों से अपने घर से लापता थी। वहीं किशोरी का दुपट्टा करीब 40 फीट ऊंची पहाड़ी में झाड़ी पर लटका मिला है, जिसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने पहाड़ी से नीचे छलांग लगाकर जान दी है। मामला प्रेम संबंध से जुड़ा माना जा रहा है। केसला पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए इटारसी भेजा है। पुलिस फिलहाल आगे की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार किशोरी दो दिन पहले 17 मार्च से घर से लापता थी। शुक्रवार शाम 4 बजे ग्रामीणों के माध्यम से कोहदा गांव से 3 किमी दूर खारदेव बाबा की पहाड़ी के पास किशोरी का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव के पास से बदबू आ रही थी। शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। खून सुख चुका था। किशोरी का कपड़ा भी उसके पास पड़ा था और दुपट्टा ऊंची पहाड़ी पर झाड़ी में लटका हुआ था। केसला थाने के एएसआई एमएल सूर्यवंशी, आरक्षक मनोज डोंगरे सहित पुलिस टीम ने किशोरी के शव को कंधे पर उठाकर गांव तक पहुंचाया।