फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narsinghpur News: joy of a newborn turned into mourning, a speeding truck killed three members of same family

Narsinghpur News: नवजात की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ली

Sun, 28 Jun 2026 10:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2026 10:53 PM IST
सार

नरसिंहपुर में नवजात के जन्म की खुशियां मातम में बदल गईं। मंडी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सोमनाथ धानक, 9 वर्षीय मानसी धानक और हल्के धानक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Narsinghpur News: joy of a newborn turned into mourning, a speeding truck killed three members of same family
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवार में नवजात शिशु के जन्म की खुशियां मनाने निकले तीन रिश्तेदारों की जिंदगी रविवार दोपहर मंडी रोड पर दर्दनाक हादसे में थम गई। मूनलाइट गार्डन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ऐसी टक्कर मारी कि तीनों सड़क पर जा गिरे और ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में नर्मदापुरम निवासी सोमनाथ धानक (22), उनकी 9 वर्षीय साली मानसी धानक और रायसेन निवासी हल्के धानक की मौत हो गई। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रायसेन निवासी हल्के धानक के घर कुछ दिन पहले पुत्र का जन्म हुआ था। इसी खुशी में नर्मदापुरम निवासी बड़े जीजा सोमनाथ धानक और मासूम मानसी धानक रिश्तेदारों के साथ खमरिया गांव पहुंचे थे। रविवार को तीनों बाइक से आसपास के रिश्तेदारों के यहां लड्डू बांटकर वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही उनकी बाइक मंडी रोड स्थित मूनलाइट गार्डन के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (एमपी-09 एचजी-8327) ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक ही परिवार के दो युवकों की मौके पर मौत, तीसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई फीट दूर जा गिरी और तीनों सवार सड़क पर उछल पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संभलने का मौका तक नहीं मिला और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद मासूम मानसी ट्रक के नीचे फंस गई और करीब 20 से 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि सड़क पर दूर-दूर तक शव के अंग बिखर गए और घटनास्थल का दृश्य देखकर लोगों की रूह कांप उठी।

सूचना मिलते ही स्टेशनगंज थाना पुलिस करीब दस मिनट में मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बिखरे हुए शव के अंगों को सावधानीपूर्वक एकत्र कर पंचनामा कार्रवाई की। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में बाइक के असंतुलित होने के बाद ट्रक की चपेट में आने की बात सामने आई है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed