सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   4 labourers injured in blast at plywood factory in Narsinghpur's Kareli

Narsinghpur News: नरसिंहपुर के करेली में प्लाईवुड फैक्ट्री में धमाका, चार मजदूर झुलसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: नरसिंहपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार

करेली की प्लाईवुड फैक्ट्री में ड्रायर विस्फोट से लगी आग में चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, एक की हालत नाजुक है। परिजनों को 15 घंटे तक सूचना न देने पर प्रबंधन पर आरोप लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। 

4 labourers injured in blast at plywood factory in Narsinghpur's Kareli
कम्पनी जहां हुआ हादसा
विज्ञापन

विस्तार

करेली स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के ड्रायर में अचानक हुए विस्फोट के बाद लगी आग की चपेट में आकर चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से एक मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ, जब मजदूर ट्रिली प्लाईवुड बनाने वाली फैक्ट्री में नियमित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ड्रायर में तेज धमाका हुआ और आग फैल गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 घंटे तक परिजनों को नहीं दी सूचना
घटना के बाद मिल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों का कहना है कि हादसे के करीब 15 घंटे तक उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। जब वे अस्पताल पहुंचे तो घायलों से मिलने भी नहीं दिया गया। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। बाद में मीडिया के हस्तक्षेप के बाद ही परिजनों को घायलों से मिलवाया गया और मामला सार्वजनिक हुआ।

ये भी पढ़ें- मोहब्बत का मोलभाव: पत्नी ने पति के बदले प्रेमिका से वसूले डेढ़ करोड़ रुपये, जानें प्रेमकहानी की अनोखी दास्तां

पुलिस ने शुरू की जांच
करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिग्वे ने बताया कि ड्रायर फटने से आग लगी थी, जिससे चार मजदूर झुलस गए। पुलिस के अनुसार परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं और मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और फैक्ट्री प्रबंधन की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और श्रमिक सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed