फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Possibility of international connection being raised in Singrauli Bank of Maharashtra robbery case

सिंगरौली बैंक लूट कांड मामला: नेपाल में बैठा मास्टरमाइंड दे रहा था कमांड, दस विशेष टीमें गठित; छापेमारी जारी

Thu, 23 Apr 2026 08:41 AM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 08:41 AM IST
सार

सिंगरौली बैंक लूट कांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नेपाल में बैठा मास्टरमाइंड इंटरनेट कॉलिंग के जरिए गिरोह को निर्देश दे रहा था। पुलिस जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है। पढ़ें क्या थी इस लूट कांड की कहानी? 

विज्ञापन
Possibility of international connection being raised in Singrauli Bank of Maharashtra robbery case
पुलिस ने जांच की तेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगरौली में घटित बैंक लूट कांड ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपराधियों ने इस वारदात को 17 अप्रैल को अंजाम दिया था। दिनदहाड़े पांच हथियारबंद बदमाशों ने रिवॉल्वर दिखाकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की थी। वहीं, पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। बड़ी बात यह है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड भारत में नहीं, बल्कि नेपाल में बैठकर गंभीर अपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन

पुलिस जांच के मुताबिक विदेशी हैंडलर इंटरनेट कॉलिंग के जरिए आरोपियों के संपर्क में था। गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि गैंग के सदस्य एक-दूसरे को ठीक से नहीं जानते थे। सभी को निर्देश केवल नेपाल में बैठे हैंडलर से ही मिलते थे। पकड़ से बचने के लिए आरोपियों ने सोशल मीडिया और सामान्य कॉलिंग से दूरी बना रखी थी।

विज्ञापन

मोरवा में किराये का कमरा लेकर रोज होती थी रेकी

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती की योजना बेहतर तरीके से बनाई गई थी। आरोपियों ने मोरवा क्षेत्र में एक कमरा किराये पर लिया था। करीब एक महीने तक बैंक की गतिविधियों पर नजर रखी गई। वे रोज बैढ़न पहुंचकर दिनभर रेकी करते थे और शाम को वापस लौट जाते थे। 17 अप्रैल की तारीख पहले से तय कर रखी थी। पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार गिरोह के सभी सदस्य 18 से 22 वर्ष के हैं और पेशेवर अपराधी हैं। ये अलग-अलग राज्यों से जुड़े हैं और वारदात के बाद लगातार स्थान बदलते रहते थे। मुख्य आरोपी फंटूश उर्फ ननकी बिहार के नालंदा का निवासी बताया जा रहा है, जबकि अन्य आरोपी झारखंड समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हैं।

कनपटी पर पिस्टल, दहशत में स्टाफ और ग्राहक
बैंक मैनेजर करुणा बछर ने बताया कि बदमाशों ने बैंक में घुसते ही उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी थी और अलार्म बजाने पर गोली मारने की धमकी दी थी। इस दौरान बैंक में मौजूद स्टाफ और ग्राहक पूरी तरह दहशत में आ गए थे। इस घटना ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि 2018 में बैंक खुलने के बाद यहां कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। घटना के बाद अब एक निजी कंपनी के सशस्त्र गार्ड की नियुक्ति की गई है।

ये भी पढ़ें- Ujjain: भांग का श्रृंगार कर त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे श्री महाकाल, भस्म आरती में भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

10 टीमें तलाश में, कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के अनुसार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 विशेष टीमें गठित की गई हैं और लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही पुलिस बैंक कर्मचारियों की भूमिका को भी खंगाल रही है, ताकि किसी भी अंदरूनी मिलीभगत की संभावनाओं से इनकार किया जा सके। इस खुलासे के बाद मामला और गंभीर हो गया है, क्योंकि अब यह केवल डकैती नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन से जुड़ा संगठित अपराध बनकर सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed