सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Video of public beating goes viral in Vidisha: Police arrest three accused, victim apologizes

MP: विदिशा में सरेआम पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल, तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार; जानें कैसे बढ़ा था तनाव?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

विदिशा में सरेआम युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Video of public beating goes viral in Vidisha: Police arrest three accused, victim apologizes
विदिशा में सरेआम पिटाई मामले में पुलिस ने की कार्रवाई।
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक घटना उस समय सामने आई, जब गुलाब वाटिका के पास एक युवक की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना ने न केवल स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया, बल्कि आमजन में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, यह विवाद एक निजी रिश्ते को लेकर शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक का आरोपी पक्ष की पत्नी से संपर्क था, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने युवक को सार्वजनिक स्थान पर पकड़कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनहीनता हुई उजागर
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक व्यक्ति को घेरकर लगातार मारपीट कर रहे हैं। पीड़ित की चीख-पुकार सुनाई दे रही है, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ में से कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आता। उल्टा, कई लोग इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते नजर आते हैं। यह दृश्य समाज में बढ़ती संवेदनहीनता को भी उजागर करता है, जहां मदद करने के बजाय लोग तमाशबीन बने रहते हैं।

पुलिस ने किसी व्यक्तिगत संबंध की पुष्टि नहीं की
घटना के दौरान एक महिला की मौजूदगी भी सामने आई है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि विवाद का संबंध उसी से जुड़ा हुआ था। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक तौर पर पुलिस ने किसी व्यक्तिगत संबंध की पुष्टि नहीं की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपियों की पहचान की और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हिंसक घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लिखित माफीनामा दिया
हालांकि, मामले में एक दिलचस्प मोड़ तब आया, जब पीड़ित युवक ने खुद ही आरोपियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने एक लिखित माफीनामा दिया है, जिसमें उसने आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में आरोपी पक्ष की पत्नी से किसी भी प्रकार का संपर्क या संबंध नहीं रखेगा।

ये भी पढ़ें- 'गोबर से भर देंगे बंगला': अब भाजपा विधायक की SDOP को नई धमकी; एक दिन पहले कहा, करेरा तुम्हारे डैडी का है क्या?

इसके बावजूद, पुलिस ने मामले को हल्के में नहीं लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाना जरूरी है, ताकि समाज में कानून का डर बना रहे।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed