{"_id":"6a1017a5b3f12dbe2200fadc","slug":"a-major-raid-in-neemuch-a-firm-sealed-after-a-cache-of-chemicals-was-found-the-firm-was-being-used-to-polish-celery-neemuch-news-c-1-1-noi1436-4309895-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch: अजवाइन चमकाने के लिए इस्तेमाल हो रहा था खतरनाक केमिकल, प्रशासन ने फर्म सील की, मिलावटखोरों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch: अजवाइन चमकाने के लिए इस्तेमाल हो रहा था खतरनाक केमिकल, प्रशासन ने फर्म सील की, मिलावटखोरों में हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: नीमच ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार
मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामचीन फर्म पर छापा मारा, जहां अजवाइन को चमकाने के लिए खतरनाक केमिकल इस्तेमाल किए जा रहे थे। जांच में भारी मात्रा में अखाद्य केमिकल मिलने के बाद प्रशासन ने फर्म को सील कर दिया।
गोदाम की जांच करते अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मिलावटखोरों और चंद रुपयों के लिए इंसानी जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले सफेदपोश अपराधियों के खिलाफ नीमच जिला प्रशासन ने अब 'तीसरी आंख' खोल दी है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के सख्त और दो टूक निर्देशन के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने ग्राम अरनिया कुमार में एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। टीम ने यहां स्थित एक नामचीन फर्म पंकज कुमार नीरज कुमार पर औचक छापा मारा, जिससे इलाके के मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।
मौके पर मिला मौत का सामान
प्रशासनिक अमला जब भारी पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ फर्म के परिसर में दाखिल हुआ, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। रीढ़ विहीन मिलावटखोरों ने परिसर में भारी मात्रा में अखाद्य सल्फर और खतरनाक हाइड्रा जैसे केमिकल का स्टॉक जमा कर रखा था। अजवाइन को चमकाने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है हाइड्रा और सल्फर?
ये वो जानलेवा अखाद्य केमिकल हैं, जिनका इस्तेमाल खाने-पीने की चीजों को चमकाने या उनमें मिलावट के लिए किया जाता है। यह सीधा इंसान के लिवर, किडनी और पेट पर हमला करता है। सीधे शब्दों में कहें, तो यह 'धीमा जहर' है।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: Indore News: वेस्टर्न कल्चर बनाम भारतीय संस्कार, इंदौर की गलियों से निकलकर फिल्म में छाएगी यह रोमांचक कहानी
ऑन द स्पॉट एक्शन:फर्म को किया सील
नियम-कागजों की पड़ताल के बाद जैसे ही मिलावटखोरी के पुख्ता सबूत हाथ लगे, प्रशासनिक टीम ने बिना एक पल गंवाए कानून का डंडा चला दिया। एसडीएम नीमच संजीव साहू और तहसीलदार नीमच नगर संजय मालवीय की अगुवाई में टीम ने फर्म को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया, जिससे मिलावटखोरों की हेकड़ी मिनटों में हवा हो गई।
कलेक्टर की दो टूक
इस कार्रवाई के बाद कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मिलावटखोरों को आखिरी चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि जिले में किसी भी नागरिक के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखाद्य केमिकल का भंडारण या विक्रय करने वालों के खिलाफ ऐसी ही रासुका और कुर्की जैसी कठोर वैधानिक कार्रवाई सतत जारी रहेगी।
तहसीलदार संजय मालवीय ने बताया कि प्रशासन की यह मुहिम रुकने वाली नहीं है। वहीं कलेक्टर ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर आपके आसपास कहीं भी ऐसी काली करतूत हो रही है तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें, आपका नाम गुप्त रखा जाएगा और गुनहगार सलाखों के पीछे होंगे।

कमेंट
कमेंट X