सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch News: Four accused arrested for betting on IPL match

Neemuch News: आईपीएल मैच में सट्टा लगाते चार आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ का हिसाब जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आईडी और लाइन के जरिए लोगों को 10 से 20 गुना मुनाफे का लालच देकर सट्टेबाजी में फंसाते थे। यह सट्टा अवैध तरीके से ऑनलाइन संचालित किया जा रहा था।

Neemuch News: Four accused arrested for betting on IPL match
पुलिस गिरफ्त में सट्टा लगाने वाले आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नीमच पुलिस ने साइबर सेल की मदद से चेन्नई सुपर किग्स और कोलकाता नाइट राइडर के क्रिकेट मैच पर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक एलईडी टीवी, चार एंड्राएड मोबाइल, तीन कीपैड मोबाइल, सेटटॉप बाक्स, पांच हजार नकदी सहित लगभग एक करोड़ का क्रिकेट हिसाब जब्त करने में सफलता प्राप्त की गई है।

Trending Videos


नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि बघाना थाना निरीक्षक निलेश अवस्थी और प्रभारी साइबर सेल प्रदीप शिंदे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा नाका नंबर 04 रजा कॉलोनी बघाना से चेन्नई सुपर किंग्स एवं कोलकाता नाइट राइडर के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन आईडी के माध्यम से सट्टा करते हुए आरोपी रेहान उर्फ मोंटी पिता रईस खान उम्र 22 वर्ष निवासी नाका नम्बर 04 बघाना, बुरहान उर्फ मोहम्मद पिता शकील खान उम्र 28 वर्ष निवासी चन्दन चौक सुतारी मोहल्ला निम्बाहेड़ा, अदनान पिता शकील खान उम्र 24 वर्ष निवासी नाका नम्बर 04 बघाना, अदनान पिता जहीर खान उम्र 28 वर्ष निवासी नाका नम्बर 04 बघाना नीमच को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक एलईडी टीवी, चार एंड्राइड मोबाइल, 03 कीपैड मोबाइल, सेट टॉप बाक्स, 05 हजार नकदी सहित लगभग एक करोड़ का क्रिकेट हिसाब जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी में बारिश से तापमान में आई गिरावट, आज 24 जिलों का बदला रहेगा मौसम, 16 अप्रैल से लू का अलर्ट

मुनाफे का लालच देकर फंसाते थे
आरोपी रेहान उर्फ मोंटी और बुरहान उर्फ मोहम्मद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आईडी और लाइन के माध्यम से लोगो को 10 से 20 गुना अधिक मुनाफे का लालच देकर उन्हें जाल में फंसाकर अवैध तरिके से पैसा कमाते थे। 

ये भी पढ़ें- इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे ने की देवास टेकरी पर दादागिरी

9 लोगों को भी बनाया आरोपी
एसपी अंकित कुमार ने बताया कि आईडी और लाइन उपलब्ध करवाने वाले और कमीशन पर ग्राहक उपलब्ध करवाने वाले 09 लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों का तीन दिन का पीआर लिया जाकर प्रकरण से जुडे़ अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed