सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three smugglers nabbed with 1621 kg of dodachura, smuggling was being done under guise of slate pencils

Neemuch News: 1621 किलो डोडाचूरा के साथ तीन तस्कर दबोचे, चूने और स्लेट-पेंसिल की आड़ में हो रही थी तस्करी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

सीबीएन नीमच-उदयपुर टीम ने दो कार्रवाई में 1621 किलो से अधिक डोडाचूरा जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। ट्रकों में चूने की बोरियों और स्लेट-पेंसिल के नीचे नशीला पदार्थ छिपाया गया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Three smugglers nabbed with 1621 kg of dodachura, smuggling was being done under guise of slate pencils
ट्रक से जब्त किया भारी मात्रा में डोडाचूरा  
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। सीबीएन की नीमच और उदयपुर टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 1621 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा (पॉपी स्ट्रॉ) जब्त किया है। तस्करी के इस खेल में शामिल तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करों ने पकड़े जाने से बचने के लिए चूने की बोरियों और स्लेट-पेंसिल के माल के नीचे नशीले पदार्थ को छुपा रखा था।

Trending Videos


पहला मामला: उदयपुर बायपास पर ट्रक से 204 किलो डोडाचूरा बरामद सीबीएन नीमच को सूचना मिली थी कि चित्तौड़गढ़ से डोडाचूरा लेकर एक ट्रक गुजरात जा रहा है। इस पर नीमच और उदयपुर की संयुक्त टीम ने उदयपुर-अहमदाबाद रोड पर सेक्टर-12 हिरण मगरी के पास जाल बिछाया। टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। ट्रक में चूने की बोरियों के नीचे बहुत ही चतुराई से छुपाकर रखे गए 10 प्लास्टिक बैग्स मिले, जिसमें 204.130 किलोग्राम डोडाचूरा था। मौके पर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका: नया सरचार्ज लागू, जानें एक माह तक कितना रहेगा जेब पर अतिरिक्त बोझ?

दूसरा मामला: मंदसौर-जावरा हाईवे पर 1417 किलो डोडाचूरा पकड़ा दूसरी सफलता टीम को 2 मई को जावरा क्षेत्र में मिली। सूचना मिली थी कि राजस्थान के प्रतापगढ़ से एक ट्रक में भारी मात्रा में डोडाचूरा महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सीबीएन टीम ने चुरूवाला दाल मिल के सामने हाईवे पर घेराबंदी की। सुबह वाहन मिलने पर तलाशी ली गई तो स्लेट-पेंसिल के माल की आड़ में 70 काले प्लास्टिक कट्टों में भरा 1417.400 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज सीबीएन अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act), 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिए गए हैं। जब्त किए गए ट्रकों और नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। विभाग का कहना है कि नशामुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए तस्करों के खिलाफ आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ट्रक से जब्त किया भारी मात्रा में डोडाचूरा  

ट्रक से जब्त किया भारी मात्रा में डोडाचूरा  

 

ट्रक से जब्त किया भारी मात्रा में डोडाचूरा  

ट्रक से जब्त किया भारी मात्रा में डोडाचूरा  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed