Neemuch News: पांच दिनों से लापता बुजुर्ग चौकीदार का पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस; जानें
सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को नीचे उतारा। तलाशी के दौरान मृतक की पहचान उदयसिंह (70 वर्ष), निवासी ग्राम छायन के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच के सिटी थाना क्षेत्र में मालवा वेयरहाउस के पीछे स्थित खेत में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह लगभग 4-5 दिन पुराना था।
सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को नीचे उतारा। तलाशी के दौरान मृतक की पहचान उदयसिंह (70 वर्ष), निवासी ग्राम छायन के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिटी थाने के एसआई कन्हैयालाल सोलंकी ने बताया कि उदयसिंह एक फार्म हाउस पर चौकीदारी का काम करते थे और वहीं रहते थे। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। परिजनों के अनुसार, उदयसिंह के बेटे की कुछ वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। परिवार की जिम्मेदारी उनके पोते पर थी, जो मजदूरी कर घर चलाता था। उदयसिंह की गुमशुदगी की सूचना इसलिए नहीं मिली क्योंकि वे अकेले फार्म हाउस पर रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण है।