सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A man was growing cannabis at his home in Panna district; police nabbed him before he could sell it

Panna Crime: पन्ना में गांजा तस्करी पर पुलिस का वार, 3.75 किलो गांजा जब्त; घर में छिपाकर रखा था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार

पन्ना जिले के गुनौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संतोष पाठक को गिरफ्तार किया। उसके घर से 3 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने आंगन में गांजा उगाकर बिक्री के लिए संग्रहित कर रखा था।

A man was growing cannabis at his home in Panna district; police nabbed him before he could sell it
पन्ना जिले में घर के आंगन में गांजे की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

पन्ना जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुनौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी बिक्री के उद्देश्य से गांजा अपने घर में छिपाकर रखे हुए था।



पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुनौर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मन्नीखिरवा निवासी एक व्यक्ति अपने घर में बड़ी मात्रा में गांजा रखकर उसकी बिक्री करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ATS की बड़ी कार्रवाई में अब तक छह गिरफ्तारी; पाकिस्तानी कनेक्शन भी उजागर
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों को साथ लेकर ग्राम मन्नीखिरवा में दबिश दी। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष पाठक बताया। नियमानुसार तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के घर के एक कमरे में रखी दो प्लास्टिक की बोरियों से बरसाती और पन्नियों में पैक किया हुआ गांजा मिला। जब्त सामग्री का परीक्षण और तौल कराने पर कुल 3 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 27 हजार रुपये आंकी गई।

घर के आंगन में उगाए थे गांजे के पौधे
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने घर के आंगन में गांजे के पौधे लगाए थे। पौधों को काटकर सुखाने के बाद वह गांजा बिक्री के लिए घर में रखे हुए था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed