सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News: Notorious thief escapes in filmi style from jail gate, unlocks handcuffs and outsmarts police

Panna News: फिल्मी अंदाज में जेल के गेट से भाग छूटा शातिर चोर, हथकड़ी खोलकर पुलिस को दिया चकमा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस अभिरक्षा से एक शातिर चोर के फिल्मी अंदाज में फरार होने से हड़कंप मच गया। आरोपी जेल के मुख्य द्वार से हथकड़ी खोलकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
 

Panna News: Notorious thief escapes in filmi style from jail gate, unlocks handcuffs and outsmarts police
फिल्मी अंदाज में फरार हुआ विचाराधीन कैदी
विज्ञापन

विस्तार

पन्ना जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस अभिरक्षा को चुनौती देते हुए शनिवार शाम एक विचाराधीन कैदी फिल्मी अंदाज में फरार हो गया। आरोपी वीरू उर्फ वीरेन्द्र चौबे, जिस पर डॉक्टर मीना नामदेव के घर सहित कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आरोप हैं, जेल के मुख्य द्वार से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार शाहनगर थाना पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र चौबे (26), निवासी फुलवारी (देवेन्द्रनगर) को रिमांड पर लिया था। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस टीम उसे वापस जिला जेल छोड़ने पहुंची। जैसे ही पुलिस वाहन से आरोपी को जेल गेट के पास उतारा गया, उसने चालाकी से अपनी हथकड़ी खोल ली और जेल के अंदर जाने के बजाय अचानक दौड़ लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन अंधेरे और फुर्ती का फायदा उठाकर वह आंखों के सामने से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhopal News: ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, आग का गोला बनी फॉर्च्यूनर, बिल्डिंग तक पहुंचीं लपटें

जिला जेल से कैदी के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। जेल के मुख्य द्वार जैसे संवेदनशील स्थान से आरोपी का भाग जाना पुलिस और जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है कि आखिर उसने हथकड़ी कैसे खोली? क्या सुरक्षा में चूक हुई? इस मामले में पन्ना कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा ने बताया कि आरोपी पुलिस अभिरक्षा से जेल लाते समय फरार हुआ है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

घटना के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है। रविवार देर रात तक पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी रहीं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। आरोपी वीरेन्द्र चौबे को शातिर अपराधी बताया जा रहा है, जिसने पन्ना सहित आसपास के जिलों में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आरोपी से मिलता-जुलता कोई व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, क्योंकि वह शातिर अपराधी है और तेजी से वारदात को अंजाम दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed