Panna News: दिनदहाड़े स्वास्थ्य कर्मचारी के सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर पकड़े गए
पन्ना में दिनदहाड़े 4.80 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को पंजाब और सागर से गिरफ्तार किया। 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस ने नगदी, कार और चोरी का सामान बरामद किया।
पन्ना में दिनदहाड़े 4.80 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को पंजाब और सागर से गिरफ्तार किया। 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस ने नगदी, कार और चोरी का सामान बरामद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पन्ना शहर के आगरा मोहल्ला (केन्टाविल मॉल के पीछे) में दिनदहाड़े हुई करीब 4.80 लाख की सनसनीखेज चोरी का पन्ना पुलिस और सायबर सेल ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने पंजाब के लुधियाना और मध्यप्रदेश के सागर जिले से अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह राज्यों के बीच घूम-घूमकर सूने मकानों में चोरी और एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने में कुख्यात है।
500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों ने खोला राज
26 जून 2026 को जिला अस्पताल के कर्मचारी कृष्ण कुमार साहू जब ड्यूटी से वापस लौटे, तो उनके मकान का ताला टूटा मिला और अलमारी से सोने-चांदी के जेवर व नगदी गायब थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवदिता नायडू के निर्देशन में विशेष टीम और सायबर सेल को काम पर लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बदमाशों के आने-जाने के रास्तों की वैज्ञानिक रूट मैपिंग की।
ये भी पढ़ें- MP विधानसभा: 'कीड़ा' टिप्पणी पर घमासान, रिकॉर्ड देखने के बाद स्पीकर बोले- विजयवर्गीय ने यह शब्द नहीं कहा
फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों को अन्य राज्यों की पुलिस से साझा करने पर गिरोह की पहचान लुधियाना (पंजाब) और गढ़ाकोटा (सागर) के अपराधियों के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीमों ने पंजाब और सागर में दबिश देकर तीनों आरोपियों साजन पासी (33 वर्ष) – निवासी लुधियाना (पंजाब), जसबीर सिंह उर्फ जस्सी (57 वर्ष) निवासी लुधियाना (पंजाब),राजू पटेल (40 वर्ष) निवासी गढ़ाकोटा, जिला सागर को गिरफ्तर किया जबकि एक आरोपी शिवकुमार झा उर्फ पंडित (निवासी हिसार, हरियाणा) फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाश में लगातार छापे मारे जा रहे हैं।
नगदी, कार और आभूषण बरामद
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई फोर्ड फिगो कार (CH-01-AW-6752), 70,500 की नगदी और पीतल नुमा धातु के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए तीनों आरोपी और फरार बदमाश आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न थानों में चोरी, ए.टी.एम. धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस (ड्रग्स) जैसे गंभीर अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज हैं।
पन्ना में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा अंतर राज्य चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

पन्ना में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा अंतर राज्य चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

पन्ना में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा अंतर राज्य चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
