{"_id":"6a60e01e5b22c1b5460cbbe7","slug":"panna-wife-who-plotted-husbands-murder-arrested-after-1-year-in-surat-along-with-her-first-husband-panna-news-c-1-1-noi1508-4531309-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panna News: पन्ना में पति की हत्या की रची साजिश, एक साल बाद सूरत से पकड़ी गई कातिल पत्नी और उसका पहला पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panna News: पन्ना में पति की हत्या की रची साजिश, एक साल बाद सूरत से पकड़ी गई कातिल पत्नी और उसका पहला पति
Wed, 22 Jul 2026 11:15 PM IST
पन्ना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: पन्ना ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:15 PM IST
सार
पन्ना के चर्चित नन्नू सोनी हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया कि पत्नी अर्चना ने पहले पति रामप्रताप के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने लकड़ी के डंडे से नन्नू की हत्या कर दी और फरार हो गए। एक साल बाद दोनों को सूरत से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पहले पति के साथ मिलकर रची थी दूसरे पति की हत्या की साजिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पन्ना के रैपुरा थाना क्षेत्र के बघवारकलां में हुए चर्चित नन्नू सोनी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने ही अपने पहले पति के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने के बाद पिछले एक साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे दोनों आरोपियों को आखिरकार सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते हुए एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि अजयगढ़ के बगहा निवासी रामप्रताप सोनी और अर्चना की शादी करीब 8-9 साल पहले हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। आपसी विवाद के बाद अर्चना अपने मायके रहने लगी। इसके बाद 27 मई 2025 को अर्चना ने बघवारकलां निवासी नन्नू सोनी से कोर्ट मैरिज कर ली और बच्चों के साथ उसके घर रहने लगी।
विज्ञापन
शादी के बाद से ही घर में कलह शुरू हो गई। अर्चना अपने दूसरे पति नन्नू सोनी पर दबाव बना रही थी कि वह जमीन-जायदाद उसके दोनों बेटों के नाम कर दे। वहीं दूसरी ओर, नन्नू को अर्चना के बच्चे पसंद नहीं थे, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP विधानसभा: 'कीड़ा' टिप्पणी पर घमासान, रिकॉर्ड देखने के बाद स्पीकर बोले- विजयवर्गीय ने यह शब्द नहीं कहा
फोन पर रची कत्ल की साजिश
लगातार हो रही अनबन से परेशान होकर अर्चना ने अपने पहले पति रामप्रताप सोनी को फोन किया और पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर नन्नू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 10 जुलाई 2025 की रात रामप्रताप छिपते-छिपाते बघवारकलां पहुंचा।
लकड़ी की मुगरिया से हमला
कमरे में सो रहे नन्नू सोनी पर रामप्रताप और अर्चना ने लकड़ी के भारी डंडे (मुगरिया) से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अर्चना अपने दोनों बच्चों और पहले पति के साथ मौके से रफूचक्कर हो गई।
बदला हुलिया, 8 राज्यों में कटी फरारी
घटना के बाद से ही दोनों आरोपी लगातार ठिकाने, काम और अपना हुलिया बदल-बदलकर पुलिस को छकाते रहे। पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गुजरात समेत दर्जनों शहरों में दबिश दी। आखिरकार, मुखबिर की सटीक सूचना और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपियों रामप्रताप सोनी (उम्र 36 वर्ष), निवासी- बगहा, थाना अजयगढ़ (पन्ना) व अर्चना सोनी (उम्र 27 वर्ष), निवासी- बगहा, थाना अजयगढ़ (पन्ना) को सूरत (गुजरात) के कपोदरा इलाके से धर दबोचा।
इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में रैपुरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक स्मिता सिंह बघेल, साइबर सेल पन्ना और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

पन्ना में पहले पति और पत्नी ने दूसरे पति को मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने एक साल बाद
