फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shocking Cruelty in Panna: Son and Daughter-in-law Brutally Beat Elderly Father with Sticks to Grab His Land.

Panna News: जमीन हड़पने के लिए बेटे-बहू ने पार की हदें, बुजुर्ग पिता को लाठियों से पीट-पीटकर किया लहूलुहान

Mon, 06 Jul 2026 10:40 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 10:40 PM IST
सार

पन्ना जिले के पुरवा गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद में बेटे और बहू ने 55 वर्षीय बुजुर्ग लल्लू पटेल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उनका हाथ टूट गया। पीड़ित ने जमीन हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Shocking Cruelty in Panna: Son and Daughter-in-law Brutally Beat Elderly Father with Sticks to Grab His Land.
जमीन की लालच में पुत्र और उसकी पत्नी ने पिता को लाठी डंडों से पिता हाथ हुआ फैक्चर जिला अस्पताल

विस्तार

पन्ना जिले के अमानगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पुरवा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुश्तैनी जमीन के एक टुकड़े को हड़पने की नीयत से एक बेटे और बहू ने अपने ही बुजुर्ग पिता पर लाठियों और लात-घूंसों से जानलेवा हमला कर दिया। इस बर्बरतापूर्ण मारपीट में 55 वर्षीय बुजुर्ग बुरी तरह लहूलुहान हो गए हैं, जिनका दाहिना हाथ टूट गया है। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


प्रतिपाल पटेल ने बताया कि उनके पिता लल्लू पटेल (55 वर्ष) अपनी मालिकाना हक की आराजी नंबर 147 पर खेत की जुताई करवा रहे थे। दोपहर के समय सभी लोग खेत पर ही खाना खाने बैठे, तभी अचानक आरोपी रामभुवन (बुजुर्ग का बड़ा बेटा), उसकी पत्नी (बहू), और उनके अन्य साथियों ने एकराय होकर लाठियों और डंडा लेकर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- DSP की विदाई में रो पड़े ग्रामीण, तबादले पर भावुक हुआ पूरा इलाका, बैलगाड़ी पर बैठाकर विदा किया
विज्ञापन
विज्ञापन


गला घोंटने की कोशिश, दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित बुजुर्ग लल्लू पटेल ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा रामभुवन और कल्लू की बहू ने मुझे बहुत मारा। उन्होंने लाठियों से वार किया जिससे मैं नीचे गिर गया। वे मेरी जमीन हड़पना चाहते हैं जो मेरे नाम पर है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया गया है कि जब पीड़ित पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने अमानगंज जा रहा था, तो आरोपियों ने रास्ता रोककर बुजुर्ग लल्लू का गला घोंटने का प्रयास किया और बीच-बचाव करने आए मंझले बेटे प्रतिपाल और पोते बृजेंद्र के साथ भी मारपीट की।

घटना के तुरंत बाद मौके पर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग लल्लू पटेल को उनके मंझले बेटे प्रतिपाल द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय पन्ना में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यह जमीन का हिस्सा करीब 40-45 वर्ष पहले ही तय हो चुका था, लेकिन अब आरोपी बुजुर्ग को जान से मारकर उसकी जमीन हथियाना चाहते हैं। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंप आरोपियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने और जान-माल की रक्षा करने की गुहार लगाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed