फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   passport office caught four fake websites, got 30 complaints from applicants

पासपोर्ट कार्यालय ने पकड़ी चार फर्जी वेबसाइट, कार्रवाई के लिए साइबर पुलिस को लिखा पत्र

Sat, 25 May 2019 12:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 25 May 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
passport office caught four fake websites, got 30 complaints from applicants
फाइल फोटो

यदि आप ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि कहीं आप किसी फर्जी वेबसाइट के जरिए आवेदन तो नहीं कर रहे हैं। पासपोर्ट कार्यालय ने हाल ही में चार फर्जी वेबसाइट पकड़ी हैं। रीजनल पासपोर्ट अधिकारी ने विदेश मंत्रालय से इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन


उन्होंने साइबर पुलिस को मामले की जांच करने और साइट को हटाने के लिए पत्र लिखा है। पासपोर्ट कार्यालय में एक आवेदक ने फर्जी वेबसाइट के जरिए ठगे जाने की लिखित में शिकायत की है। वहीं 30 से ज्यादा आवेदकों ने पासपोर्ट कार्यालय में फोन किया है। जिनमें कई लोगों ने ठगे जाने की बात बताई है। 
विज्ञापन


आवेदकों ने शिकायत में बताया है कि आवेदन करने के बाद पैसा जमा करने की प्रक्रिया के पूरा होते ही साइट बंद हो जाती है। साइट पर दिए मोबाइल नंबर पर फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिलता है। यह फर्जी वेबसाइट इस तरह हैं- www.applypassport.org, www.online passportindia.com, www.passport.india.org, www.onlinepassport.org

विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्ट आवेदन के लिए यह हैं अधिकृत वेबसाइट

पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार www.passportindia.gov.in पर ही लॉग इन करके आवेदन करें। ईमेल पर एक्टिवेट करने के बाद आवेदन करें। सामान्य पासपोर्ट बनाने के लिए 1500 रुपये की फीस लगती है। वहीं तत्काल श्रेणी के लिए यह राशि 3500 रुपये है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed