राजगढ़ गोलीकांड: दिल में 4 और फेफड़ों में 15 छर्रे, 48 घंटे बाद सामने आई चौंकाने वाली बात; क्या खुलासा हुआ?
राजगढ़ के इकलेरा में फायरिंग में मारे गए दीपक महोबे का 48 घंटे बाद पोस्टमार्टम हुआ। एक्स-रे में शरीर से 19 छर्रे मिले हैं। परिजनों और भीम आर्मी के 12 घंटे धरने के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों के नाम जोड़ने का आश्वासन दिया। पढे़ं पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के इकलेरा में रविवार दोपहर हुई फायरिंग में मारे गए दीपक महोबे के शव का घटना के करीब 48 घंटे बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। शुजालपुर मंडी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम से पहले शव का एक्सरे कराया गया। इसके बाद सर्जन और एक अन्य चिकित्सक ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की।
जांच के दौरान मृतक के हृदय से चार और फेफड़ों से करीब 15 छर्रे निकाले गए। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी बंदूक के छर्रों से लगी चोटों के निशान मिले। चिकित्सकों के अनुसार, पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट पुलिस के माध्यम से परिजनों को सौंपी जाएगी।
पढे़ं: 'स्कूल में नशे में सोते मिले शिक्षक': बच्चे बोले- बेउहर के खेत में जाकर शराब पीते हैं सरजी; वीडियो हुआ वायरल
अस्पताल में मौजूद रहे अधिकारी
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से ही राजगढ़ और शाजापुर जिलों के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सिविल अस्पताल में मौजूद रहे। हालांकि, परिजनों के देर से पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम सुबह करीब 11 बजे शुरू हो सका।
परिजनों और भीम आर्मी ने 12 घंटे दिया धरना
दीपक महोबे की मौत के बाद उनके परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह आठ बजे से सिविल अस्पताल के बाहर धरना दिया। उन्होंने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी, आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई और मामले में अन्य आरोपियों के नाम जोड़ने की मांग की।
दो अन्य आरोपियों के नाम जोड़ने का आश्वासन
करीब 12 घंटे तक चला धरना सोमवार रात करीब आठ बजे खत्म हुआ। मृतक के भाई बाबूलाल महोबे ने बताया कि पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए और मामले में दो अन्य लोगों के नाम जोड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए।
