{"_id":"65eb4938e3df9496f007285c","slug":"police-caught-3-accused-who-came-to-sell-ganja-on-a-bike-with-mahakal-written-on-the-mask-now-they-will-go-to-jail-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-1488779-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: मास्क पर महाकाल लिखी बाइक से गांजा बेचने आए तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,अब खाएंगे जेल की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: मास्क पर महाकाल लिखी बाइक से गांजा बेचने आए तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,अब खाएंगे जेल की हवा
Fri, 08 Mar 2024 11:11 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़
Published by: राजगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:11 PM IST
सार
राजगढ़ जिले की लीमा चौहान थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को 4 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है और आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
नशे की तस्करी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ में नशे की तस्करी करते तीन लोगों को पकड़ा गया है। उनके कब्जे से चार किलो गांजा जब्त किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि लीमा चौहान थाना प्रभारी अनिल राहोरिया और उनकी टीम ने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेचने वालो के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एसपी धर्मराज मीणा के दिशा निर्देशन में राजगढ़ जिले की पुलिस अवैध रूप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बगैर नंबर की ग्रे रंग की होंडा शाइन बाइक जिसके मास्क पर महाकाल लिखा है और उस पर तीन व्यक्ति बैठे हुए हैं। वे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राम पंचायत के सामने मेन रोड ग्राम पांदा देने आए हैं।
सूचना पर मौके पर रवाना हुई पुलिस टीम ने संडावता तरफ से आ रहे उक्त बाइक सवारों को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगे। इन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। इनमें आरोपी रवि उर्फ अमित पिता बालकिशन सोनी, हर्षवर्धन पिता शिवनारायण यादव और अजय पिता जगदीश पुष्पद का नाम शामिल है। इनके कब्जे से चार किलो गांजा जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 60000 रुपये आंकी जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।