फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh: An elderly man working in the fields was crushed by a car, he died on the spot, the driver absconded.

Rajgarh: खेत में काम कर रहे बुजुर्ग को कार ने कुचला, मौके पर हुई मौत, चालक फरार

Thu, 18 Apr 2024 06:24 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 06:24 PM IST
सार

राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा के पास जटामडी और भाटखेड़ा गांव के बीच में तेज रफ़्तार कार ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Rajgarh: An elderly man working in the fields was crushed by a car, he died on the spot, the driver absconded.
राजगढ़ में कार ने बुजुर्ग की जान ले ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार ने एक बुजर्ग की जान ले ली। बुजुर्ग खेत में काम कर रहा था। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा के पास जटामडी और भाटखेड़ा गांव के बीच में तेज रफ़्तार कार ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसे आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत छापीहेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर छापीहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मौका मुआयना करते हुए जानकारी ली गई। मृतक बुजुर्ग के शव को परीक्षण के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी काशीराम मीणा ने बताया कि छापीहेड़ा से भाटखेड़ा की ओर जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार एमपी 04 ZB9443 के चालक ने भाटखेड़ा के पास अपने खेत में से मवेशी का गोबर उठा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग गंगाधर पिता रुघनाथ दांगी (70) निवासी जटामडी की घटनास्थल पर ही की मौत हो गई। पुलिस ने थाना छापीहेड़ा में आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 304 A आईपीसी वा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed