{"_id":"69886b4af4b3bf08f60c5f74","slug":"rajgarh-raw-materials-for-making-md-drugs-were-buried-in-the-ground-police-recovered-the-blue-drum-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: एमडी ड्रग्स बनाने का कच्चा माल जमीन में गाड़ा, पुलिस ने नीले ड्रम किए बरामद; 266.9 किलो केमिकल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: एमडी ड्रग्स बनाने का कच्चा माल जमीन में गाड़ा, पुलिस ने नीले ड्रम किए बरामद; 266.9 किलो केमिकल जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: राजगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार
MP Crime: राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जंगल से एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला 266.9 किलो केमिकल जब्त किया है। पांच नीले ड्रमों में छुपाए गए केमिकल की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है।
ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजगढ़ जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में माचलपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जंगल क्षेत्र से एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में केमिकल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई ग्राम आदमपुरा के जंगल इलाके में की गई, जहां मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके से करीब 266.9 किलोग्राम केमिकल बरामद किया गया, जिसे तस्करों ने पांच नीले ड्रमों में भरकर जमीन में गाड़ रखा था, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे।
पुलिस ने सभी ड्रमों को बाहर निकालकर जब्त कर लिया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस केमिकल की कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह केमिकल सिंथेटिक ड्रग्स तैयार करने में इस्तेमाल किया जाता है, जिसका मुख्य निशाना युवा वर्ग होता है।
पढे़ं: हिंदू नाम बताकर प्रेमजाल में फंसाया, असली पहचान उजागर होने पर शुरू की ब्लैकमेलिंग; पकड़ा गया आवेश
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब बीते कुछ दिनों में माचलपुर थाना क्षेत्र में ड्रग्स से जुड़े कई बड़े खुलासे सामने आए हैं। चार दिन पहले पुलिस ने बड़ी मात्रा में केमिकल पाउडर और ड्रग्स निर्माण का कच्चा माल जब्त किया था। वहीं, दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र से करीब दस किलोमीटर दूर घोघटपुर गांव में संचालित एक अवैध फैक्ट्री पर संयुक्त पुलिस टीम ने छापेमारी कर करीब चार करोड़ रुपये की सामग्री बरामद की थी।
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह संकेत मिल रहा है कि क्षेत्र में संगठित तरीके से मादक पदार्थों का नेटवर्क सक्रिय था, जिसे तोड़ने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। फिलहाल तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आसपास के इलाकों में पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
एडिशनल एसपी के.एल. बंजारे ने बताया कि सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर माचलपुर थाना क्षेत्र के जंगल में तलाशी ली गई, जहां से पांच नीले ड्रम छुपे हुए मिले। सभी ड्रम जब्त कर लिए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल यह ड्रम किसने छुपाए थे, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X