फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The woman accused her Muslim neighbor of pressuring and threatening her to convert to Islam.

MP: राजगढ़ में महिला से धर्म परिवर्तन का दबाव, धमकी और पीछा करने का आरोप; मामला हुआ दर्ज

Sat, 31 Jan 2026 06:30 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 31 Jan 2026 06:30 PM IST
सार

राजगढ़ में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
The woman accused her Muslim neighbor of pressuring and threatening her to convert to Islam.
कोतवाली थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, लगातार परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला शुक्रवार रात अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक और पीड़िता एक ही मोहल्ले में आमने-सामने रहते हैं। महिला ने शिकायत में बताया कि बीते करीब 15 दिनों से आरोपी उसे रास्ते में रोककर अभद्र टिप्पणियां करता था और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि आरोपी कई बार उसके घर के बाहर बैठकर दरवाजा खटखटाता था और अनदेखी करने पर पत्थर फेंकने जैसी हरकतें भी करता था।

विज्ञापन


पढ़ें: फिल्मी हीरो बनने की चाह में बदमाश की रील पड़ी भारी, पिस्टल लहराते वीडियो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक दो दिन पहले जब महिला धार्मिक स्थल जा रही थी, तब आरोपी ने उसका पीछा किया और धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर महिला व उसके परिवार को जान से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। मोहल्ले में विवाद और तनाव बढ़ने की आशंका के चलते पहले शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, लेकिन बाद में परिजनों और समाज के लोगों के सहयोग से महिला ने हिम्मत जुटाकर शुक्रवार रात थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78(1), 79, 351(3) तथा मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3(1)(b) और 5 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed