फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajya Sabha Elections: State President Khandelwal BJP Has No Plans to Field Candidate for Third Seat

राज्यसभा चुनाव: तीसरी सीट पर भाजपा का प्रत्याशी उतारने का फिलहाल कोई विचार नहीं; प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल बोलें

Sat, 06 Jun 2026 05:07 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sabahat Husain Updated Sat, 06 Jun 2026 05:07 PM IST
सार

राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट को लेकर चल रही अटकलों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी तीसरी सीट पर प्रत्याशी उतारने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने भाजपा विधायकों को पूरी तरह एकजुट बताया।

विज्ञापन
Rajya Sabha Elections: State President Khandelwal BJP Has No Plans to Field Candidate for Third Seat
हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की फिलहाल केवल दो सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति है और तीसरी सीट पर प्रत्याशी उतारने को लेकर पार्टी ने कोई निर्णय नहीं लिया है।

विज्ञापन

खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा के पास दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उसके पास भी पर्याप्त संख्या बल मौजूद है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने तीसरी सीट को लेकर न तो कोई विशेष रणनीति बनाई है और न ही इस संबंध में कोई निर्देश जारी किया गया है। भाजपा का पूरा फोकस दो सीटों पर चुनाव लड़ने और उन्हें जीतने पर केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  बेकाबू डंपर ने चार लोगों को कुचला, तीन की मौत; एक की हालत गंभीर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भाजपा विधायकों में असंतोष होने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए खंडेलवाल ने कहा कि यदि कांग्रेस को लगता है कि उसकी स्थिति मजबूत है, तो उसे किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि भाजपा के सभी विधायक एकजुट हैं और पार्टी पूरी मजबूती के साथ दो सीटों की तैयारी कर रही है। राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में जारी चर्चाओं के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed