फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rakesh Tikait in Narmadapuram: Bhopal will have to be made Delhi to fight for the rights of farmers, farmers of Madhya Pradesh should be ready

नर्मदापुरम में राकेश टिकैत: किसानों के हक की लड़ाई के लिए भोपाल को दिल्ली बनाना पड़ेगा, मध्य प्रदेश के किसान तैयार रहें

Fri, 15 Apr 2022 04:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 04:08 PM IST
सार

किसान नेता राकेश टिकैत ने मध्य प्रदेश के किसानों को आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों के हक की लड़ाई के लिए भोपाल को दिल्ली बनाना पड़ेगा।
 

विज्ञापन
Rakesh Tikait in Narmadapuram: Bhopal will have to be made Delhi to fight for the rights of farmers, farmers of Madhya Pradesh should be ready
राकेश टिकैत हरदा जाते वक्त नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में कुछ देर के लिए रुके थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान नेता राकेश टिकैत अब मध्य प्रदेश के किसानों के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने किसानों को आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों के हक की लड़ाई के लिए भोपाल को दिल्ली बनाना पड़ेगा।
विज्ञापन


राकेश टिकैत हरदा जाते वक्त नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में कुछ देर के लिए रुके थे और वहां मीडिया से चर्चा में यह चेतावनी दी है। टिकैत ने कहा कि देश के सभी राज्यों की राजधानी को दिल्ली बनाना होगा। किसानों के हितों की लड़ाई अब राज्यों की राजधानी में भी लड़ी जाएगी। इसके लिए सभी किसानों को तैयार रहना होगा।
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि तेलंगाना राज्य की कृषि नीति आदर्श है। वहां किसानों को प्रति एकड़ दस हजार रुपये दिए जाते हैं जिससे वे खाद-बीज की खरीदी आसानी से कर सकते हैं। किसानों को वहां बिजली भी फ्री दी जा रही है। ऐसी किसान हितैषी बातें सभी राज्य सरकारों को करना चाहिए। टिकैत ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल को लेकर कहा कि ये लोग किसानों की बातें तो करते हैं मगर किसान को न बोल रहे हैं। इसीलिए यह आंदोलन किया जा रहा है। भोपाल के किसानों को राकेश टिकैत ने कहा कि जब दिल्ली में किसान आंदोलन हो तो यहां वे भागीदारी करें और जागरूक रहें। कभी भी भोपाल को घेरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed