{"_id":"61923c2cc44c0e2e7974dcba","slug":"rani-kamalapati-station-in-bhopal-gives-a-feel-of-airport-with-food-plaza-five-star-hotel-hospital-and-cinema-hall-know-all-about","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट का अहसास देता है कमलापति स्टेशन: फूड प्लाजा, फाइव स्टार होटल, अस्पताल और सिनेमा हॉल भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट का अहसास देता है कमलापति स्टेशन: फूड प्लाजा, फाइव स्टार होटल, अस्पताल और सिनेमा हॉल भी होगा
Mon, 15 Nov 2021 04:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 15 Nov 2021 04:23 PM IST
सार
स्टेशन प्लाजा को एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स या मॉल की तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां सैकड़ों की संख्या में दफ्तर होंगे। दुकानें, फाइव स्टार होटल, अस्पताल और सिनेमा हॉल भी होगा। इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भोपाल के नवनिर्मित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। यह देश का पहला वर्ल्ड क्लास स्टेशन है, जहां तमाम सुविधाएं जुटाई गई हैं। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत विकसित किए गए इस स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
स्टेशन प्लाजा में खुलेंगे दफ्तर
स्टेशन प्लाजा को एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स या मॉल की तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां सैकड़ों की संख्या में दफ्तर होंगे। दुकानें, फाइव स्टार होटल, अस्पताल और सिनेमा हॉल भी होगा। इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
स्टेशन परिसर में 200 से अधिक स्टॉल्स
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में 200 से अधिक स्टॉल्स होंगी। अगले पांच साल में स्टेशन पर 190 ट्रेनों के स्टॉपेज बनाने की योजना है। नवनिर्मित स्टेशन में इस बात पर ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
500 दफ्तर होंगे पूरे परिसर में
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन
- फोटो : ANI
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में चार नई बिल्डिंग बननी है। ऑफिस कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग बन चुकी है। इसमें 500 प्राइवेट ऑफिस खुल सकेंगे। प्लेटफार्म-5 की तरफ होटल व अस्पताल बनाने के निए बिल्डिंग बन रही है। इसी तरह प्लेटफॉर्म-1 की तरफ बड़ॉ शॉपिंग मॉल बन रहा है। इसमें 500 से अधिक दुकानें होंगी।
एस्केलेटर-लिफ्ट से मिलेगी मदद
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन
- फोटो : ANI
यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर पहुंचने में एस्केलेटर और लिफ्ट मदद करेंगे। खास बात यह है कि इस स्टेशन पर दो हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। एक रूफ से सभी प्लेटफॉर्म जोड़ दिए गए हैं। इससे प्लेटफॉर्म तक पहुंचना आसान होगा। अंडरग्राउंड सब-वे बनाए गए हैं। इससे सीढ़ियां चढ़ने के झंझट से मुक्ति मिलेगी।
पार्किंग में चार्जिंग पॉइंट
स्मार्ट पार्किंग विकसित की गई है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट भी बनाए गए हैं। यहां दो घंटे के लिए दोपहिया वाहन के 10 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 20 रुपये शुल्क तय किया गया है। ड्रॉप करने वालों के लिए डेडिकेटेड लेन है।
