{"_id":"69e60d6503d09fb28a04cbde","slug":"ratlam-news-dj-operator-s-remarks-spark-clash-youth-killed-in-stabbing-wedding-parties-return-empty-handed-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: डीजे ऑपरेटर के अपशब्दों से हुआ खूनी संघर्ष, चाकू के हमले में युवक की मौत, खाली हाथ लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: डीजे ऑपरेटर के अपशब्दों से हुआ खूनी संघर्ष, चाकू के हमले में युवक की मौत, खाली हाथ लौटी बारात
Mon, 20 Apr 2026 04:56 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:56 PM IST
सार
बारात में डीजे ऑपरेटर द्वारा माइक से बोले गए अपशब्दों पर आपत्ति जताने से शुरू हुए विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी को ज्ञापन देने पहुंचे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के ताल नगर में बारात के दौरान डीजे पर अपशब्द कहने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट के बीच एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ताल नगर के भोई मोहल्ला में रविवार रात एक ही परिवार की तीन बेटियों की शादी थी। अलग-अलग स्थानों से आई तीनों बारातों में अलग-अलग डीजे बज रहे थे। इसी दौरान दो डीजे ऑपरेटरों के बीच प्रतिस्पर्धा के चलते माइक पर अपशब्द बोले जाने लगे। पास में रहने वाले 22 वर्षीय दिलीप माली ने इसका विरोध किया और महिलाओं के सामने गाली-गलौज न करने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर डीजे ऑपरेटर माखन कुमावत (निवासी मंदसौर) और उसके साथियों ने विवाद करते हुए दिलीप के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल दिलीप को पहले ताल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: शिवपुरी थार प्रकरण: अब विधायक प्रीतम लोधी ने SDOP से कहा, 'करेरा तुम्हारे डैडी का है क्या?', बयान से मचा बवाल
बीच-बचाव करने पहुंचे दिलीप के भाई सुनील माली और समरथ पर भी हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और तीनों बारातें बिना शादी के ही वापस लौट गईं। बता दें कि मृतक दिलीप की करीब डेढ़ माह पहले ही शादी हुई थी। सोमवार दोपहर उसका अंतिम संस्कार किया गया। उसके परिवार में पत्नी के अलावा माता-पिता, एक बड़ी बहन और दो भाई हैं।
घटना के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एएसपी विवेक कुमार लाल के अनुसार मामले में हत्या और जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।
