सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News: Staring Dispute Escalates Into Street Brawl, Sticks Used; Seven Detained

Ratlam News:  घूरकर देखने को लेकर बढ़ा विवाद, बीच सड़क पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, सात हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों और दो युवकों के बीच घूरकर देखने को लेकर शुरू हुआ विवाद सड़क पर मारपीट में बदल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए।

Ratlam News: Staring Dispute Escalates Into Street Brawl, Sticks Used; Seven Detained
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित अस्सी फीट रोड पर मंगलवार रात आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों और दो युवकों के बीच घूरने की बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार आयुर्वेदिक कॉलेज के कुछ छात्र अपनी एक महिला मित्र के साथ अस्सी फीट रोड स्थित एक नाश्ते की दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान दो अन्य युवक वहां आए। कुछ देर बाद छात्र पक्ष ने युवकों से पूछा कि वे उन्हें घूरकर क्यों देख रहे हैं। युवकों ने आरोप से इंकार किया, लेकिन इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chhatarpur News: रेस्टोरेंट में नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक, आक्रोशित भीड़ ने अर्धनग्न कर निकाला जुलूस

बताया जा रहा है कि छात्रों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और अन्य वस्तुओं से मारपीट शुरू हो गई। सड़क पर ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते रहे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया। एक पक्ष के पांच छात्रों और दूसरे पक्ष के दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। हालांकि थाने में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे लेकिन किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने अभिषेक ठाकुर, कमलेश पाटिल, दीपक चौधरी, मयूर, तेजस परदेशी तथा जुगल परमार और हिमेश के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed