{"_id":"68d91d88c88812878b092d4c","slug":"a-special-train-will-run-between-indore-and-khadki-and-hazrat-nizamuddin-benefiting-passengers-from-madhya-pradesh-gujarat-maharashtra-rajasthan-and-delhi-ratlam-news-c-1-1-noi1428-3457619-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के बीच मिली एक और ट्रेन, जानिए इस गाड़ी का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के बीच मिली एक और ट्रेन, जानिए इस गाड़ी का पूरा शेड्यूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर–खडकी और इंदौर–हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इंदौर–खडकी ट्रेन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक और इंदौर–हजरत निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक ट्रेन 3 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। बुकिंग 28 सितंबर से शुरू होगी।
लोगो
विज्ञापन
विस्तार
त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने इंदौर से खडकी और इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें विशेष किराए पर संचालित होंगी। इन स्पेशल ट्रेनों के मुख्य स्टॉपेज में मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। ट्रेन का एलएचबी रेक में एक सेकंड एसी और 17 थर्ड एसी कोच होंगे।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- चार जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन, रतलाम-उज्जैन-नागदा होकर चलने से हजारों लोगों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर–खडकी–इंदौर स्पेशल
इंदौर–खडकी–इंदौर स्पेशल ट्रेन संख्या 09324 1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2025 तक प्रति बुधवार को सुबह 11:15 बजे इंदौर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 3:10 बजे खडकी रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इसके मुख्य ठहराव होंगे: देवास, उज्जैन, नागदा और रतलाम। वहीं, 09323 खडकी–इंदौर स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक प्रति गुरुवार को सुबह 5:10 बजे खडकी से रवाना होकर रात 11:35 बजे इंदौर पहुँचेगी। इसमें भी वही मुख्य ठहराव होंगे। इस ट्रेन का एलएचबी रेक में एक सेकंड एसी और 17 थर्ड एसी कोच होंगे।
ये भी पढ़ें- बिहार से राजस्थान और तेलंगाना को जोड़ने के लिए दो अमृत भारत ट्रेन मिली, पटना को 3 पैसेंजर ट्रेन
इंदौर–हजरत निजामुद्दीन–इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल
इंदौर–हजरत निजामुद्दीन–इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09309 3 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को शाम 5:00 बजे इंदौर से चलेगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुँचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन–इंदौर स्पेशल 4 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को सुबह 8:20 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और रात 9:00 बजे इंदौर पहुँचेगी। इसमें रतलाम मंडल के नागदा, उज्जैन और देवास स्टेशन पर ठहराव होगा।
बुकिंग और जानकारी
ट्रेनों संख्या 09324 और 09309 की बुकिंग 28 सितंबर 2025 से सभी पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। विस्तृत जानकारी और ट्रेन का समय www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखी जा सकती है।

कमेंट
कमेंट X