{"_id":"68aad38a3e894409250a2f36","slug":"two-people-including-a-youth-from-dewas-died-in-separate-road-accidents-in-ratlam-ratlam-news-c-1-1-noi1428-3321337-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: रतलाम में सड़क हादसों में दो की मौत, बुजुर्ग को पीछे से ठोका तो युवक की बाइक डिवाइडर से भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: रतलाम में सड़क हादसों में दो की मौत, बुजुर्ग को पीछे से ठोका तो युवक की बाइक डिवाइडर से भिड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
रतलाम जिले में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। खाराखेड़ी रिंगरोड पर बाइक की टक्कर से चौकीदार नानूराम की जान गई। वहीं महू-नीमच हाईवे पर जमुनिया के पास बाइक डिवाइडर से टकराने पर देवास निवासी भूरू देवड़ा की मौत हुई और उसका रिश्तेदार घायल हो गया।
मृतक भुरू देवड़ा
विज्ञापन
विस्तार
रतलाम जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में देवास जिले के एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पहले हादसा महू-नीमच हाईवे से लगे खाराखेड़ी रिंगरोड पर हुआ, जहां पैदल घर जा रहे एक वाहन के शोरूम के चौकीदार को बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे चौकीदार की मौत हो गई। दूसरा हादसा महू-नीमच हाईवे पर ग्राम जमुनिया के पास हुआ, जहां रिश्तेदार के साथ बाइक से सांवलियाजी के दर्शन करने जा रहे युवक की बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे युवक की मौत हो गई तथा उसका रिश्तेदार घायल हो गया।
Trending Videos
हादसे में मृत चौकीदार (50) नानूराम सिंघाड़ पिता रामचंद्र सिंघाड़ निवासी ग्राम खाराखेड़ी थाना स्टेशन रोड के भतीजे भूरालाल सिंघाड़ ने बताया कि काका नानूराम सिंघाड़ महू-नीमच हाईवे पर सड़क किनारे स्थित एक वाहन के शो रूम पर काम करते थे। नानूराम शनिवार शाम करीब सवा सात बजे शो रूम से निकलकर खाना खाने के लिए रिंगरोड पर ग्राम खाराखेड़ी स्थित घर पैदल ही जा रहे थे। तभी पीछे से तेजगति से आए बाइक चालक ने उन्हें बाइक से टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रविवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। स्टेशन रोड पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सीएम ने गाया गोविंदा आला रे, सुनील शेट्टी बोले भोपाल वालों मैं तुम्हें भूल जाऊं यह हो नहीं सकता
रिश्तेदारों के साथ सांवलियाजी के दर्शन करने जाते समय हुआ हादसा
महू-नीमच हाईवे पर बिलापांक थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया के समीप शनिवार व रविवार की दरमियानी रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय भूरू देवड़ा पुत्र रामदास देवड़ा निवासी ग्राम सीतापुरी तहसील बागली जिला देवास की मौत हो गई तथा उसका रिश्तेदार 17 वर्षीय प्रदीप पिता दिनेश निवासी ग्राम रामकुला जिला खरगोन घायल हो गया। घायल प्रदीप को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
बिलपांक थाने के एसआई सुरेश गोयल ने बताया कि भूरू देवड़ा ससुराल ग्राम रामकुला गया था। वहां से रिश्तेदारों के साथ वह चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध मंदिर सांवलियाजी दर्शन करने जा रहा था। एक बाइक पर भूरू देवड़ा व प्रदीप तथा दूसरी बाइक पर भूरू देवड़ा के दो अन्य रिश्तेदार सवार थे। वे रात करीब 12.30 बजे ग्राम जमुनिया होकर जा रहे थे, तभी जमुनिया के पास भूरू देवड़ा की बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे भूरू देवड़ा व प्रदीप घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कालेज भिजवाया गया, जहां भूरू देवड़ा को मृत घोषित किया गया। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X