सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mother's inhumanity: newborn thrown into the bitter cold, died on the spot

Rewa News: मां की अमानवीयता, कड़ाके की ठंड में नवजात को फेंका, मौके पर मौत से मऊगंज में सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

मऊगंज के हनुमना थाना क्षेत्र के भुअरी गांव में एक मां ने नवजात बच्ची को कड़ाके की ठंड में लावारिस फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

Mother's inhumanity: newborn thrown into the bitter cold, died on the spot
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। भुअरी गांव में एक निर्दयी मां ने अपनी नवजात बच्ची को कड़ाके की ठंड में लावारिस हालत में फेंक दिया, जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Trending Videos


स्थानीय ग्रामीणों की नजर जब गांव के एक सुनसान स्थान पर पड़ी नवजात के शव पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद मृत नवजात को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ठंड और लावारिस हालत को मौत का संभावित कारण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सागर में दिल दहला देने वाले कांड में तीन की मौत, मां ने दो मासूम बेटों के साथ फंदे से लटककर दी जान

घटना की जानकारी मिलते ही हनुमना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रकरण की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ तेज कर दी है ताकि उस महिला की पहचान की जा सके जिसने इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि प्रसव घर पर हुआ या किसी निजी स्थान पर, तथा नवजात को फेंकने के पीछे सामाजिक दबाव, भय या अन्य कारण तो नहीं थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल के आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों, गांव की दाइयों और स्वास्थ्य कर्मियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed