सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Governor visits Mauganj, security beefed up, administrative preparations in final stages

MP: मऊगंज दौरे पर 25 फरवरी को आएंगे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; इस गांव में होगा कार्यक्रम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: रीवा ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

मऊगंज जिले में 25 फरवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सलैया में आयोजित कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जानें किस गांव में राज्यपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा?

Governor visits Mauganj, security beefed up, administrative preparations in final stages
राज्यपाल के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के नवगठित मऊगंज जिले में 25 फरवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अमला पूरी तरह सक्रिय है। राज्यपाल के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Trending Videos

दौरे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से तैयारियां तेज कर दी हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल दोपहर 2 बजे शहडोल से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और लगभग 2:30 बजे मऊगंज जिले के सलैया हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे ग्राम सलैया में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवाद होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।


ये भी पढ़ें- MP: पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी, बहू ने देहात थाने में दर्ज कराई शिकायत

राज्यपाल के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मार्गों की सफाई, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस विभाग ने अतिरिक्त बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और संवेदनशील स्थलों की निगरानी सहित व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

कार्यक्रम के समापन के बाद राज्यपाल शाम 4:15 बजे हेलीकॉप्टर से सीधी जिले के परसिली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन और प्रस्थान को लेकर संबंधित जिलों में भी प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है।

photo

photo

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed