{"_id":"69fd9bb8946affd6b80c29b2","slug":"rewa-tams-river-boats-without-life-jacket-chilla-ghat-negligence-news-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: बरगी हादसे के बाद भी लापरवाही! टमस नदी में बिना लाइफ जैकेट चल रहीं नावें, रोज खतरे में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: बरगी हादसे के बाद भी लापरवाही! टमस नदी में बिना लाइफ जैकेट चल रहीं नावें, रोज खतरे में लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार
जबलपुर के बरगी डैम हादसे के बाद भी रीवा जिले के त्योंथर तहसील स्थित चिल्ला घाट पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी जारी है। टमस नदी में बिना लाइफ जैकेट और सुरक्षा इंतजाम के नावों का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय लोग, महिलाएं और छात्र-छात्राएं रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं।
टमस नदी में बिना लाइफ जैकेट दौड़ रहीं नावें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में कई लोगों की मौत के बाद भी रीवा जिला प्रशासन अब तक सबक लेता नजर नहीं आ रहा है। बरगी हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था, लेकिन इसके बावजूद त्योंथर तहसील के टमस नदी स्थित चिल्ला घाट पर खुलेआम सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है।
बिना सुरक्षा इंतजाम के चल रहीं नावें
चिल्ला घाट पर नावों का संचालन बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के किया जा रहा है। नाव में सफर कर रहे लोगों को न तो लाइफ जैकेट दी जा रही है और न ही अन्य सुरक्षा उपाय किए गए हैं। स्थिति यह है कि स्थानीय लोग, महिलाएं, पुरुष और कॉलेज के छात्र-छात्राएं रोज अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं।
एक नाव में बैठाए जा रहे 10 से 15 लोग
स्थानीय लोगों के मुताबिक एक नाव में 10 से 15 लोगों को बैठाकर खतरनाक तरीके से नदी पार कराई जा रही है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि बरगी डैम हादसे के बाद प्रशासन को ज्यादा सतर्क होना चाहिए था, लेकिन यहां हालात पहले जैसे ही बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या की शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार अनदेखी के कारण लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरगी क्रूज हादसे का मामला अब हाईकोर्ट पहुंचा, दो याचिकाएं दायर, तीन अन्य की तैयारी
छात्रों की जान भी खतरे में
छात्र अनूप सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें रोज इसी तरह जान जोखिम में डालकर नाव से यात्रा करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि नाव में छोटे-छोटे बच्चों समेत कई लोग बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सफर करते हैं, जिससे हमेशा डर बना रहता है। मामले पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि यदि इस तरह की अव्यवस्था सामने आई है, तो एसडीईआरएफ को सूचना देकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों के विरुद्ध नाव संचालन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X