सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Newly married woman commits suicide, accuses boyfriend of blackmailing and exploitation

Sagar News: नवविवाहिता ने की आत्महत्या, प्रेमी पर लगाए ब्लैकमेलिंग और शोषण के आरोप, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

बांदरी थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय नवविवाहिता ने इंस्टाग्राम लाइव पर ब्लैकमेल और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली। शव मायके में फंदे पर मिला। परिजनों ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मोबाइल व वीडियो जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Sagar News: Newly married woman commits suicide, accuses boyfriend of blackmailing and exploitation
युवती ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के बांदरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय नवविवाहिता ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी आपबीती सुनाने के बाद आत्महत्या कर ली। शव उसके मायके में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजन और ग्रामीण आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात को युवती ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में युवती ने कहा कि आरोपी लंबे समय से उसे पुराने संबंधों के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उसके निजी और आपत्तिजनक वीडियो तथा जानकारी उसके पति तक पहुंचा दी, जिससे उसका वैवाहिक जीवन पूरी तरह से टूट गया। बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी युवक उसे लगातार बदनाम करने की धमकी देता था। वीडियो में युवती ने साफ तौर पर कहा कि वह इस मानसिक तनाव को और बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और अपनी जान देने जा रही है। इसके कुछ समय बाद ही गुरुवार रात को उसका शव मायके में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरगी डैम हादसा: जब बिगड़ने लगा क्रूज का संतुलन तब क्यों बांटी गई लाइफ जैकेट? उजागर हो रही बड़ी लापरवाही

घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्तब्ध रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता था। उन्होंने यह भी कहा कि युवक ने लंबे समय तक उनकी बेटी का शारीरिक शोषण किया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। पिता के अनुसार, बेटी लगातार तनाव में थी और समाज में बदनामी के डर से वह काफी परेशान रहती थी। इसी दबाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

इस घटना के बाद शुक्रवार को आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण बांदरी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इलाके में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि परिजनों से शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है। मृतका का मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम वीडियो को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के विस्तृत बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपों की पुष्टि की जा सके और दोषी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी युवक पर ब्लैकमेलिंग, उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed