{"_id":"69fdb2422b0ebb0a2c0666d0","slug":"3-year-old-girl-admitted-to-bundelkhand-medical-college-molested-sagar-news-c-1-1-noi1338-4255667-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में असुरक्षित बचपन: इलाज के लिए भर्ती तीन साल की मासूम को मरीज ने बनाया हवस का शिकार, रोती रही बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में असुरक्षित बचपन: इलाज के लिए भर्ती तीन साल की मासूम को मरीज ने बनाया हवस का शिकार, रोती रही बच्ची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार
सागर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। वहीं भर्ती एक अन्य मरीज ने उसे शिकार बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि आऱोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
सागर के अस्पताल में मासूम से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सागर शहर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज के लिए भर्ती तीन साल की मासूम बच्ची के साथ अस्पताल परिसर में ही दरिंदगी किए जाने की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने सर्जिकल वार्ड में भर्ती मासूम को अपना शिकार बनाया। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार बच्ची अपने परिजनों के साथ इलाज कराने के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज आई थी और सर्जिकल वार्ड में भर्ती थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची वार्ड में बने बाथरूम में गई थी। इसी दौरान पीछे से अस्पताल में भर्ती एक आरोपी मरीज भी बाथरूम में घुस गया। आरोप है कि आरोपी ने मासूम के साथ गलत हरकत की और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और इशारों व मासूमियत भरे शब्दों में पूरी घटना बताई। बच्ची की बात सुनकर परिजन घबरा गए और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।
ये भी पढ़ें- महू नाके पर भाजपा नेता के साथ बदसलूकी, दो पुलिसकर्मी निलंबित, टीआई लाइन अटैच
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी की गतिविधियों और घटना के पूरे क्रम की पुष्टि की जा सके। प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान कर ली गई है। मामले में सागर सीएसपी ललित कुमार कश्यप ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में भी आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

सागर का शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज।

कमेंट
कमेंट X