सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A 14-year-old boy died while swinging on a tree rope; Devansh was the only hope in his family

Sagar News: झूला झूलते समय पेड़ की रस्सी बनी काल, 14 वर्षीय मासूम की मौत; घर का इकलौता चिराग था देवांश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर के देवरी में 14 वर्षीय देवांश यादव की झूला झूलते समय गले में रस्सी फंसने से मौत हो गई। वह इकलौता बेटा था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है, घटना से परिवार में मातम है।

A 14-year-old boy died while swinging on a tree rope; Devansh was the only hope in his family
मृतक देवांश यादव
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के झुनकू वार्ड में झूला झूलते समय गले में रस्सी फंसने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जिसकी मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Trending Videos


छत से झूलने के प्रयास में हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवांश यादव (14), पिता स्वर्गीय दीपक यादव, अपने घर के पास स्थित पीपल के पेड़ पर बंधी रस्सी से झूल रहा था। बताया जा रहा है कि देवांश घर की छत पर खड़ा होकर रस्सी के सहारे झूलने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने या अन्य कारणों से रस्सी उसके गले में जा फंसी। फंदा कसने की वजह से वह गंभीर रूप से अचेत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नीट परीक्षा में आंखों की पुतलियों से हुई छात्रों की पहचान, केंद्रों पर रहा सुरक्षा का त्रि-स्तरीय घेरा

अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें
परिजन देवांश को तुरंत देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पिता की पहले ही हो चुकी है मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। देवांश अपने परिवार का इकलौता वारिस था। उसके पिता दीपक यादव का कुछ वर्षों पहले ही निधन हो चुका था। अब इकलौते बेटे के चले जाने से मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शुरू की मर्ग जांच
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed