फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cyber Fraud of ₹1.76 Lakh from Freedom Fighter's Bank Account; Complaint Filed at SP Office

Sagar Crime: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के खाते से 1.76 लाख की साइबर ठगी, बिना मैसेज उड़ गई रकम

Wed, 12 Aug 2026 09:03 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 09:03 PM IST
सार

सागर में साइबर ठगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के बैंक खाते से तीन ट्रांजेक्शन में 1.76 लाख रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह रही कि मोबाइल पर कोई बैंक अलर्ट नहीं आया। शिकायत के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Cyber Fraud of ₹1.76 Lakh from Freedom Fighter's Bank Account; Complaint Filed at SP Office
ठगी के शिकार ताराचंद जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगों ने इस बार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को निशाना बनाया है। उनके बैंक खाते से तीन ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 76 हजार 902 रुपये निकाल लिए गए। हैरानी की बात यह रही कि रकम निकलने के बावजूद उनके मोबाइल पर बैंक की ओर से किसी तरह का ट्रांजेक्शन मैसेज नहीं आया। ठगी का पता चलने पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन अपने बेटे संतोष जैन के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ताराचंद जैन का कटरा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में करीब 80 वर्ष पुराना खाता है। इसी खाते में उनकी पेंशन आती है। मंगलवार को उनके बेटे संतोष जैन बैंक पहुंचे और खाते की जानकारी ली। इस दौरान खाते में जमा राशि कम मिली। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाली गई है।
विज्ञापन


संतोष जैन के अनुसार, पहले ट्रांजेक्शन में 1 लाख रुपये, दूसरे में 2 रुपये और तीसरे ट्रांजेक्शन में 76 हजार 900 रुपये निकाले गए। इस तरह खाते से कुल 1 लाख 76 हजार 902 रुपये की निकासी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सतीश सनपाल की FIR रद्द करने वाली याचिकाएं हाईकोर्ट ने ठुकराईं, अब आगे क्या?

 
उन्होंने बताया कि उनके पिता यह राशि मंदिर में दान करने के लिए जमा कर रहे थे। आरोप है कि किसी अज्ञात साइबर ठग ने उनके खाते से यह रकम निकाल ली। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रकम निकलने के दौरान उनके मोबाइल पर बैंक की ओर से कोई ट्रांजेक्शन अलर्ट नहीं आया। साथ ही किसी अज्ञात नंबर से कॉल या ओटीपी संबंधी कोई संपर्क भी नहीं हुआ।

ठगी की जानकारी मिलने के बाद ताराचंद जैन और उनके बेटे ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed