सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire wreaks havoc: 10 acres of wheat and gram crops reduced to ashes, fire brigade arrives two hours late

तेज हवा ने बढ़ाई तबाही: सागर में 10 एकड़ गेहूं-चना की फसल खाक, बचाव के बीच कुछ किसानों के हाथ-पैर भी झुलस गए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

सागर जिले के जैसीनगर कृषि उपज मंडी के पास शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से चार किसानों की करीब 10 एकड़ में लगी गेहूं और चना की फसल जलकर राख हो गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और किसानों के सिंचाई पाइप भी नष्ट हो गए। 

Fire wreaks havoc: 10 acres of wheat and gram crops reduced to ashes, fire brigade arrives two hours late
खड़ी फसल में लगी आग।
विज्ञापन

विस्तार

सागर जिले के जैसीनगर कृषि उपज मंडी के पास शनिवार दोपहर आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब चार किसानों की 10 एकड़ में लगी गेहूं और चना की फसल जलकर राख हो गई। इस हादसे में न केवल फसल, बल्कि सिंचाई के लिए रखे पाइप भी पूरी तरह नष्ट हो गए। आग बुझाने के दौरान कुछ किसानों के हाथ-पैर भी झुलस गए हैं।
Trending Videos


तेज हवा ने बिगाड़े हालात
जानकारी के मुताबिक, आग शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे महेंद्र सिंह ठाकुर के खेत में लगी, जिसे बबलू सौर बटाई पर जोत रहे थे। दोपहर की तपिश और तेज हवा के कारण आग की लपटें तेजी से फैलीं और पड़ोसी किसान गब्बर पटेल, पूरन पटेल और मनोज पटेल के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत रामजी चौरसिया के निजी टैंकर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन हवा की रफ्तार के आगे सारे प्रयास नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे बाद पहुंची दमकल, ग्रामीणों में आक्रोश
घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई। जैसीनगर में स्थानीय फायर ब्रिगेड की व्यवस्था न होने के कारण बिलहरा और सुरखी से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लग गया। तब तक किसानों की मेहनत खाक हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसीनगर क्षेत्र में स्थायी फायर ब्रिगेड न होने से हर साल आगजनी की घटनाओं में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- सिलिंडर बचाने के लिए जंजीरों में जकड़ा! इंदौर में चोरी करने आए चोर को परिवार ने भगाया, बचाव के लिए लगाया ताला

प्रशासनिक सर्वे और मुआवजे का आश्वासन
घटना के बाद स्थानीय पटवारी संदीप ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे हैं। संबंधित किसानों के नुकसान का विस्तृत सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी जाएगी, ताकि किसानों को RBC 6(4) के तहत उचित मुआवजा दिलाया जा सके।

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्रशासन यह जांच कर रहा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी मानवीय लापरवाही की वजह से।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed