पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Sagar, youths returning from a wedding procession were attacked with a cutter, three seriously injured.

Sagar: शादी से आ रहे युवकों के साथ लूट की वारदात, विरोध करने हमलावरों का जानलेवा प्रहार; तीनों की हालत गंभीर

Fri, 03 Jul 2026 11:55 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 11:55 AM IST
सार

शादी समारोह से आ रहे तीन युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया है। युवके ने अपने साथ होने वाली लूट का विरोध किया तो उनके ऊपर घातक वॉर कर दिया गया। यह पूरा मामला सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
In Sagar, youths returning from a wedding procession were attacked with a cutter, three seriously injured.
अस्पताल के बाहर घायलों के परिजन।

विस्तार

सागर में तीन अज्ञात अपराधियों ने मोतीनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर धारदार कटर से जानलेवा हमला कर दिया। युवकों ने बदमाशों की लूटपाट की कोशिश का विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी।। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शादी से लौट रहे थे युवक, रास्ते में घेरा
तीनों युवक एक शादी समारोह (बारात) में शामिल होकर देर रात अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मोतीनगर इलाके में गुलाब बाबा मंदिर के पास घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उनकी बाइक को जबरन बीच रास्ते में रोक लिया। बदमाश युवकों से बाइक की चाबी और उनके पास रखी नकदी छीनने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


कटर से पेट और गले पर किए ताबड़तोड़ वार
जब युवकों ने बदमाशों का मुकाबला किया और पैसे देने से इनकार कर दिया, तो बौखलाए बदमाशों ने जेब से धारदार कटर निकालकर उन पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने युवकों के पेट, चेहरे और गले पर बेरहमी से कटर से कई वार किए। हमले के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लहूलुहान हालत में तीनों युवक वहीं गिर पड़े, जिन्हें देख आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, हालत नाजुक
राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत घायलों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, धारदार हथियार के वार गहरे होने के कारण युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर वारदात में इस्तेमाल कटर को जब्त कर लिया है।


ये भी पढ़ें- Mandsaur News: हथकड़ी लगे पिता-पुत्र पुलिस की गाड़ी लेकर फरार, CCTV में कैद हुई घटना; 420 के आरोपी निकले शातिर

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। मामले में मोतीनगर पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed