सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panchayat election rivalry leads to bloody conflict; middle-aged man brutally murdered; son seriously injured

MP News: चुनावी रंजिश का खौफनाक अंजाम, सागर में पिता की हत्या, बेटे को भी पीटकर किया अधमरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी चुनावी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। बमोरी तिराहे के पास घात लगाकर बैठे करीब 10 हमलावरों ने 50 वर्षीय प्रदीप पांडेय पर लोहे की रॉड और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Panchayat election rivalry leads to bloody conflict; middle-aged man brutally murdered; son seriously injured
घायल रचित पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बुधवार को बमोरी तिराहे के पास घात लगाकर बैठे करीब 10 हमलावरों ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति पर लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने आए उसके बेटे को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल बेटे की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
Trending Videos


चुनावी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रदीप पांडेय (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप का आरोपियों के साथ पिछले पंचायत चुनाव के समय से ही विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने बुधवार को मौका देखकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब प्रदीप पांडेय के बड़े भाई एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। जब इस बात की जानकारी प्रदीप पांडेय को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा

घात लगाकर बैठे थे हमलावर

इसी दौरान फोरलेन स्थित बमोरी तिराहे के पास पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने प्रदीप पांडेय को रास्ते में ही घेर लिया। हमलावरों ने उन पर लोहे की रॉड और भारी पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बीच पिता को बचाने आए बेटे रचित पांडेय पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्रदीप पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं रचित पांडेय की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने करीब 10 नामजद और कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश कर रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed