सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A family narrowly escaped from a gas cylinder blast in Chitrakoot - Know how a major accident was averted

Satna News: चित्रकूट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बाल-बाल बचा परिवार, जानिए कैसे टली बड़ी दुर्घटना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

चित्रकूट के पौसलहा गांव में रविवार रात गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किचन और कमरे का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। आग नहीं लगने से बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

A family narrowly escaped from a gas cylinder blast in Chitrakoot - Know how a major accident was averted
ब्लास्ट के बाद बिखरा घर का सामान (फ़ोटो:अमर उजाला)
विज्ञापन

विस्तार

चित्रकूट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पौसलहा गांव में रविवार देर रात एक घर में गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन किचन और उससे सटे कमरे का सारा सामान तहस-नहस हो गया।

Trending Videos


घटना ग्राम पंचायत पालदेव के पौसलहा गांव निवासी गैबी प्रसाद पटेल के घर की है, जहां रात लगभग 11:30 बजे किचन में रखा गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट कर गया। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर जब परिजन जागे और किचन में पहुंचे, तो वहां का नजारा चौंका देने वाला था। सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि किचन से लगे कमरे की खिड़कियां, दरवाजे, पंखा, बिजली बोर्ड और यहां तक कि अलमारी तक क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि सिलेंडर फटने के बावजूद आग नहीं लगी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। गैबी प्रसाद ने बताया कि रात 9 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। रात में ब्लास्ट की आवाज सुनकर उठे तो पूरा घर दहल उठा।

ये भी पढ़ें- वॉटर वुमन शिप्रा पाठक जल संवर्धन पर रखेंगी अपने विचार, होगी जल है तो कल पर बात

घटना की सूचना सोमवार सुबह स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है कि ब्लास्ट के पीछे कारण क्या रहा। सिलेंडर में तकनीकी खराबी थी या किसी और वजह से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना सोमवार सुबह चित्रकूट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर की तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।  

 

ब्लास्ट के बाद बिखरा घर का सामान (फ़ोटो:अमर उजाला)

ब्लास्ट के बाद बिखरा घर का सामान (फ़ोटो:अमर उजाला)

 

ब्लास्ट के बाद बिखरा घर का सामान (फ़ोटो:अमर उजाला)

ब्लास्ट के बाद बिखरा घर का सामान (फ़ोटो:अमर उजाला)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed