सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chitrakoot police made sensational disclosure of fraud of Rs 3 lakh and murder of middle aged man

Satna News: तंत्र-मंत्र के बहाने तीन लाख की ठगी और अधेड़ की हत्या, चित्रकूट पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 08 Aug 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार

चित्रकूट अमावस्या मेले में तंत्र-मंत्र के बहाने अधेड़ राजा भइया की हत्या और 3 लाख की ठगी का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी चचिया ससुर और उसके साथी ने उधार चुकाने से बचने के लिए गला घोंटकर हत्या की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर नकदी जब्त की। 

Chitrakoot police made sensational disclosure of fraud of Rs 3 lakh and murder of middle aged man
photo
विज्ञापन

विस्तार

जिले में अमावस्या मेले के दौरान तंत्र-मंत्र के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी और अधेड़ की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख 64 हजार रुपये बरामद किए हैं। 

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बांदा जिले के जरैली कोठी निवासी दिलीप यादव ने 25 जुलाई को अपने पिता राजा भइया के लापता होने की तहरीर कर्वी कोतवाली में दी थी। राजा भइया 24 जुलाई को दोस्तों संग चित्रकूट अमावस्या मेला में कामतानाथ परिक्रमा के लिए आए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनकी बाइक बरहा स्थित हनुमान मंदिर के पास मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 अगस्त को भरतकूप थाना क्षेत्र के हुडा जंगल में एक नर कंकाल बरामद हुआ, जिसकी पहचान मृतक के बेटे ने अपने पिता के रूप में की। जांच में मृतक के चचिया ससुर बुद्ध विलास उर्फ राजा और उसके साथी राहुल तिवारी पर शक गहराया, क्योंकि घटना के दिन बुद्ध विलास हाइड्रोसील के इलाज के नाम पर अस्पताल में भर्ती था, लेकिन सीसीटीवी जांच की भनक लगते ही बिना डिस्चार्ज लिए फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- पीएचई विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल, परिवार में एक की मौत के बाद तीन लोगों को मिली सरकारी नौकरी

दिलीप यादव ने बताया कि आरोपी उसकी मां की हृदय बीमारी के इलाज के बहाने तंत्र-मंत्र, गंगाजल व लौंग छिड़कने जैसे ढोंग करते थे और हर बार 20-25 हजार रुपये ले जाते थे। साथ ही, बालू डंप का काम कराने के नाम पर मृतक से 7 लाख रुपये उधार भी लिए थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 3 लाख रुपये लेकर अमावस्या के दिन पूजा कराने के बहाने राजा भइया को बुलाया। परिक्रमा के बाद मोटरसाइकिल से मढ़फा जंगल ले जाकर पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया, फिर हुडा जंगल में गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या का मकसद था – उधार के 7 लाख रुपये लौटाने से बचना और परिवार को इसके बारे में भनक न लगने देना।

ये भी पढ़ें- सेना भर्ती के नाम पर सेवानिवृत्त लांस नायक करता था फ्रॉड, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों की ठगी

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और बरामद नकदी को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है। यह घटना अंधविश्वास और लालच के घातक मेल की सच्ची तस्वीर पेश करती है, जो जिंदगी तक छीन लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed