सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna Crime First five sacks of salt now sheep theft misdeeds of miscreants who came in a luxury car

Satna Crime: पहले पांच बोरी नमक, अब भेड़ चोरी...लग्जरी कार से आए बदमाशों की करतूत

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Oct 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार

बिरसिंहपुर निवासी चरवाहे केशवपाल के घर लग्जरी कार रुकी और चारो बदमाश नीचे उतरे। चोरों ने घर के बाहर बाड़े में बंधी 17 भेड़ गोद में उठाकर कार में भर लिया और मौके से फरार हो गए।

Satna Crime First five sacks of salt now sheep theft misdeeds of miscreants who came in a luxury car
सीसीटीवी में कैद चोरों की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लग्जरी कार से भेड़ों की चोरी की जा रही है, ताकि किसी को शक न हो, शातिर चोरों की यह करतूत पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला सभापुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बिरसिंहपुर के वार्ड क्रमांक-2 का है।

Trending Videos


बता दें कि यह अजीबो-गरीब चोरी शुक्रवार की है। इसमें लग्जरी कार से आए चार बदमाशों ने एक गरीब चरवाहे के घर से 17 भेड़ें चुरा लिए। पीड़ित ने भेड़ चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है।जानकारी के मुताबिक, बिरसिंहपुर निवासी चरवाहे केशवपाल के घर लग्जरी कार रुकी और चारों बदमाश नीचे उतरे। चोरों ने घर के बाहर बाड़े में बंधी 17 भेड़ गोद में उठाकर कार में भर लिया और मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित केशवपाल बेहद गरीब तबके का है। वह भेड़ पाल कर अपना गुजर बसर कर रहा था। भेड़ों को रखने के लिए उसके पास अलग से घर नहीं है। इसलिए घर के बाहर बाड़ा बनाकर रखता था। पीड़ित केशवपाल के घर के पास वाले एक मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इसमें यह चोरी की वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी में साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि किस तरह से चोर घटना को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत सभापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी में दिख रहे इन चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, चोरों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed