सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna goons demolished poor man house with bulldozer took away household goods as well BJP leader accused

सतना में यह कैसी दबंगई: दबंगों ने बुलडोजर से गरीब का घर ढहाया, गृहस्थी का सामान भी ले गए, बीजेपी नेता पर आरोप

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 16 Sep 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के सतना में दबंगों ने आपसी रंजिश के कारण एक किसान का घर नेस्तनाबूत कर दिया। इस वारदात में भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम सामने आ रहा है।

Satna goons demolished poor man house with bulldozer took away household goods as well BJP leader accused
मकान ढहाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में दबंगों ने जेसीबी से एक व्यक्ति का मकान गिरा दिया है। इसके बाद वह खिड़की, दरवाजे, ईंट, पत्थर और राशन सहित बर्तन भी उठा ले गए हैं। इस घटना में आरोपों के घेरे में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी हैं। किसान ने थाना में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने एसपी के सामने गुहार लगाई है।

Trending Videos


मामला बरौंधा थाना और मंझावा तहसील अंतर्गत शाहपुर गांव का है। जब दबंगों ने पीड़ित महेश द्विवेदी के छह कमरों के घर को जेसीबी की मदद से गिरा दिया है। बता दें कि यह घर 2,200 वर्ग फीट में बना हुआ था और किसान बच्चों की पढ़ाई के लिए मुख्तियारगंज में रहता है। लेकिन यहां वह खेती करने के लिए अक्सर आते रहता था। वहीं, दबंगों की उसके इस मकान पर काफी लंबे समय से नजर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किसान महेश ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी जमीन पर काफी दिनों से राजेश वर्मा, पोखरिया में पदस्थ शिक्षक संतोष बहेलिया, सुनील पांडे और भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह नजर थी। वह पंचायत चुनाव के समय से ही उसके साथ दुश्मनी रखे हुए थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष चाहता था कि महेश उसके साथ रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिस कारण आज इस घटना को अंजाम दिया गया है, जिस वक्त घर गिराया जा रहा था, उस समय महेश वहां पर मौजूद नहीं था।

हालांकि, इसकी सूचना मिलते ही वह वहां पर पहुंच गए। महेश ने आगे बताया कि अगर इस मामले में अभी कार्रवाई नहीं हुई, तो आरोपी उसके खेत और फसल को हड़प लेंगे। वहीं, एसपी द्वारा इस बात का आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही जांच-पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed