शर्मनाक: मानवता की हदें पार कर मरीज की पत्नी से साफ कराई एम्बुलेंस पर लगी गंदगी, अस्पताल जाते समय हुई थी उल्टी
जिला अस्पताल लाए गए मरीज को उल्टी होने के बाद एंबुलेंस चालक ने उसकी पत्नी से पहले गाड़ी पर लगी गंदगी साफ करने के लिए कहा। घटना का वीडियो बनता देख चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि अभी तक किसी ने नहीं की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले से स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल करने वाला एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया है। जिला अस्पताल परिसर में घायल मरीज को लेकर पहुंची 108 एम्बुलेंस के चालक ने मरीज की पत्नी को उल्टी साफ करने के लिए मजबूर कर दिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार रामनगर के बाबूपुर गांव में शनिवार को एक सड़क हादसे में कमलेश रावत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में सतना जिला अस्पताल रैफर किया गया। मरीज को एम्बुलेंस क्रमांक CG 04 NS 2488 से सतना लाया जा रहा था। रास्ते में मरीज को उल्टी हो गई और कुछ गंदगी एम्बुलेंस की बॉडी पर लग गई।
ये भी पढ़ें: Mandsaur News: भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पिता ने साथियों संग मिलकर की बेटे की हत्या
जिला अस्पताल पहुंचने पर एम्बुलेंस चालक ने सेवा और मानवता की सारी सीमाएं लांघते हुए मरीज की पत्नी से गंदगी साफ करने को कहा। मजबूरी में महिला ने डिब्बे में पानी भरकर कपड़े से एम्बुलेंस की बॉडी साफ की। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला खुद एम्बुलेंस की सफाई कर रही है। जैसे ही चालक को वीडियो बनते दिखा, वह मौके से फरार हो गया।
घटना पर अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जिला सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। हालांकि इस वायरल वीडियो की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
