सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna News: A car deliberately ran over a cow sitting in the neighborhood, causing death

Satna News: मोहल्ले में बैठे गोवंश पर जानबूझकर चढ़ा दी कार, बछड़े की मौत, चालक फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 15 Sep 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के सतना के विराटनगर में एक बोलेरो चालक द्वारा जानबूझकर गाय के बछड़े पर कार चढ़ाने का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना में बछड़े की मौत हो गई, और पास में खड़ी उसकी मां दौड़कर मृत बच्चे के पास पहुंच गई। वीडियो में दिखा कि चालक ने जानबूझकर बछड़े पर गाड़ी चढ़ाई और मौके से फरार हो गया। 

Satna News: A car deliberately ran over a cow sitting in the neighborhood, causing death
घटना से पहले का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना में गोवंश की हत्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सीसीटीवी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कार सवार व्यक्ति जानबूझकर बछड़े पर कार चढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। यह घटना सतना शहर के विराटनगर के अवधपुरी कॉलोनी की है। 

Trending Videos


वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक बोलेरो चालक को एक व्यक्ति को उसके घर पर छोड़ते हुए देखा जाता है। वह पहले अपनी सवारी को उतारता है। इसी दौरान रोड के बीच में गाय का बछड़ा बैठा होता है। जैसे ही चालक वहां से निकलने वाला होता है, वह सड़क पर बैठे इस बछड़े पर गाड़ी चढ़ा देता है। गाड़ी का अगला टायर बछड़े के ऊपर से गुजरने के बाद चालक रुक जाता है। बोलेरो से उतरे व्यक्ति ने चालक को घटना की जानकारी दी, लेकिन चालक वहां से फरार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में बछड़े की मौत हो गई। इस दौरान उसकी मां पास में ही खड़ी होती है, जो दौड़कर अपने मृत बच्चे के पास आ जाती है। बोलेरो चालक जिस व्यक्ति को छोड़ने आता है वह बछड़े के पास आकर उसपर पानी भी डालता है पर तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

यह पूरी वारदात पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग गुस्से में हैं। वे चालक की क्रूरता की निंदा कर रहे हैं और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed