{"_id":"6714c42a778844492507d2a3","slug":"satna-news-illegal-recovery-in-the-name-of-discharge-in-satna-district-hospital-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: सरकार भर रही फ्री इलाज का दंभ और अस्पताल में हो रही वसूली, डिस्चार्ज के नाम पर नर्सें भर रहीं अपनी जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: सरकार भर रही फ्री इलाज का दंभ और अस्पताल में हो रही वसूली, डिस्चार्ज के नाम पर नर्सें भर रहीं अपनी जेब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों से डिस्चार्ज के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नर्स को डिस्चार्ज के लिए रुपये मांगते और जेब में रखते देखा जा सकता है। यह घटना स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा चुकी है।
रुपये लेती महिला नर्स।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों से डिस्चार्ज के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो कब का है फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
Trending Videos
सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय का 57 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मरीज के परिजन के द्वारा अस्पताल में हो रही धन उगाही से क्षुब्ध होकर बनाया गया है। वीडियो में व्यक्ति जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड से लगा पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड पहुंचा। वहां नर्स ने डिस्चार्ज के नाम पर रुपये मांगती है। उसके बाद वह रुपये को अपने जेब में रखती दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वीडियो के वायरल होने से अस्पताल की साख पर सवाल खड़ा हो गया? एक ओर सरकार मरीजों का फ्री में उपचार कराने का दंभ भर रही, वहीं अस्पताल स्टाफ मरीजों का शोषण की धन की उगाही में जुटे हैं। वहीं आरएमओ सरद दुबे ने बताया कि वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में आए हैं। हमने इन सभी वीडियो को अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेज कर जानकारी दे दी है। इसकी पुष्टि उच्च अधिकारी करेंगे कि यह वीडियो कब का और कहा का है, जांच के बाद जो भी सामने आएगा उस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X