{"_id":"6915edb6c846dafa1b0d41eb","slug":"satna-news-man-held-within-24-hours-for-spreading-panic-with-fake-terror-video-on-social-media-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: 'दिल्ली के बाद अगला नंबर सतना का...' सोशल मीडिया पर डाली फर्जी पोस्ट, 24 घंटे में किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: 'दिल्ली के बाद अगला नंबर सतना का...' सोशल मीडिया पर डाली फर्जी पोस्ट, 24 घंटे में किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली धमाके के बाद सतना में भी ऐसा ही कांड होने की जानकारी देता भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर डालने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले में सोशल मीडिया पर आतंकवादियों के संबंध में भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में कोलगवा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने फेसबुक पर एक वीडियो के माध्यम से दावा किया था कि दिल्ली के बाद अब सतना जिले का नंबर है, जिसके बाद जिलेभर में सनसनी फैल गई थी।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार कोलगवा थाना क्षेत्र के बाबूपुर चौकी के रवि कुमार तिवारी पिता राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने आतंकियों से जुड़ी झूठी जानकारी साझा की थी। वीडियो में कहा गया था कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद अब सतना में आतंकियों की साजिश है। वीडियो वायरल होते ही लोगों में डर का माहौल बन गया और पूरे जिले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही कोलगवा थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और फेसबुक अकाउंट के माध्यम से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी रवि कुमार तिवारी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में आरोपी ने भ्रामक वीडियो वायरल करने की बात कबूल की है।
ये भी पढ़ें: Morena News: 'तेरी मौत होगी...' धमकी के बाद बेरहमी से की पिटाई, घायल युवक ने दम तोड़ा, पूर्व सरपंच पर लगे आरोप
इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 192, 353(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आतंकवाद से जुड़ी झूठी सूचनाएं या अफवाहें फैलाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, जिससे समाज में भय और भ्रम फैलता है इसलिए ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
मामले पर जानकारी देते हुए टीआई सुदीप सोनी ने कहा कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर आतंकवादियों के संबंध में झूठी व भ्रामक जानकारी फैलाकर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की, जिसके खिलाफ कोलगवा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

कमेंट
कमेंट X