Satna News: नागौद में पैरोल से फरार बदमाश का खूनी खेल, ताबड़तोड़ फायरिंग में ली एक की जान, दूसरा गंभीर घायल
पैरोल पर बाहर आए एक बदमाश ने दो लोगों पर गोलियां बरसा दीं, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के नागौद थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पैरोल पर बाहर आया एक अपराधी अचानक गांव पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार घटना बारा पत्थर गांव की है, जहां पैरोल से फरार चल रहा अपराधी चंदन यादव अचानक गांव पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो लोगों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
फायरिंग की इस घटना में एक व्यक्ति को कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सतना रैफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: गेहूं खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएम डॉ. यादव बोले- बेहतर परिणाम देने वाले कलेक्टर ही रहेंगे मैदान में
घटना की जानकारी मिलते ही नागौद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक हुई फायरिंग से लोग सहम गए और काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
