{"_id":"68cf5b0a2d59a0cbdb0a1459","slug":"satna-police-seized-illegal-liquor-worth-rs-48-lakh-and-arrested-two-smugglers-satna-news-c-1-1-noi1431-3430014-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 08:20 AM IST
विज्ञापन
सार
रीवा रेंज पुलिस के नशा मुक्ति अभियान में सतना जिले की रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने एनएच-39 पर नाकाबंदी कर ट्रक से 48 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की। ट्रक समेत कुल 78 लाख की जब्ती हुई। मौके से राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
रीवा रेंज पुलिस के नशा मुक्ति अभियान में सतना जिले की रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने एनएच-39 पर नाकाबंदी कर ट्रक से 48 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की। ट्रक समेत कुल 78 लाख की जब्ती हुई। मौके से राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
सतना में शराब की बड़ी खेप पर कार्यवाही
विज्ञापन
विस्तार
रीवा रेंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष नशा मुक्ति अभियान के तहत सतना जिले में रामपुर बाघेलान थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनएच-39 पर नाकाबंदी कर एक ट्रक से लाखों की अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos
रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देश पर पूरे संभाग में अवैध शराब और नशे के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब लेकर सतना-रीवा मार्ग से तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा जोन हेमंत सिंह चौहान एवं पुलिस अधीक्षक सतना डॉ. हंसराज सिंह ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे और नगर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मनोज दीक्षित के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुर बाघेलान निरीक्षक संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामवन मोड़ पर ट्रक की घेराबंदी
पुलिस टीम ने चौकी मनकहरी, छिबौरा और रामवन के बल के साथ रामवन मोड़ मन्नत ढाबा के पास नाकाबंदी की इसी दौरान UP67T3771 नंबर का ट्रक सतना की ओर से आता दिखा। पुलिस को देखकर ट्रक चालक ने वाहन मोड़ने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तेज बारिश के कारण ट्रक मौके पर फंस गया। बाद में उसे थाने लाकर जांच की गई।
ट्रक से बरामद हुआ माल
जांच के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 48 लाख रुपये और जब्त ट्रक की कीमत 30 लाख रुपये, कुल जब्ती 78 लाख रुपये की गई है।
ये भी पढ़ें- मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र की अनन्या पैकर्स फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
पुलिस ने मौके से राजस्थान के दो युवकों को गिरफ्तार किया। रमेश कुमार पिता हरजीराम, उम्र 23 वर्ष, निवासी राणेरी थाना सिंधरी, जिला बाड़मेर (राजस्थान), भीयाराम पिता वीश्राराम, उम्र 19 वर्ष, निवासी सरन चिमनजी थाना सदर, जिला बाड़मेर (राजस्थान) दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब और नशे के कारोबारियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य समाज को नशे के जाल से मुक्त करना और तस्करों पर अंकुश लगाना है।

सतना में पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप

सतना में पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप

कमेंट
कमेंट X