सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna Sharp altercation between SDM and MLA SDM transferred in evening became topic of discussion in city

Satna News: SDM और विधायक के बीच तीखी नोक झोंक, शाम को एसडीएम का तबादला, शहर में बना चर्चा का विषय

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 11 Sep 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार

हैरान करने वाली बात ये है कि जिस दिन सुबह ये तीखी नोक झोंक हुई, उसी दिन शाम को एसडीएम का तबादला हो गया। उसके बाद विधायक समर्थक इसे अपने नेता का प्रभाव बताने लगे।

Satna Sharp altercation between SDM and MLA SDM transferred in evening became topic of discussion in city
SDM और विधायक के बीच तीखी नोक झोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एसडीएम सिटी और सतना विधायक के बीच तीखी नोक झोंक हुई, जिसके बाद पूरे जिले में इस मामले की चर्चा होने लगी। हैरान करने वाली बात ये है कि जिस दिन सुबह ये तीखी नोक झोंक हुई, उसी दिन शाम को एसडीएम का तबादला हो गया, जिसके बाद विधायक समर्थक इसे अपने नेता का प्रभाव बताने लगे, जबकि जानकारों का कहना है कि एसडीएम का तबादला नहीं हुआ, बल्कि ये प्रशासनिक सर्जरी है।

Trending Videos


सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह ने गरबा आयोजन की अनुमति देने की सिफारिश करने के लिए एसडीएम सिटी नीरज खरे को फोन किया था। लेकिन एसडीएम ने संबंधित मुद्दे पर निर्धारित स्थल पर अनुमति देने में असमर्थता जताई। इसके बाद विधायक नाराज हो गए। विधायक ने एसडीएम से कहा कि जब भी कोई काम मांगते हैं तो मना कर दिया जाता है। एसडीएम ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। आपका कौन सा काम हमने नहीं किया है? सबके काम ठीक से हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विधायक ने कहा कि हमने ऐसी कोई सूची नहीं बनाई है कि कितने काम मांगे गए, कितने हुए और कितने नहीं हुए। जब प्रशासन नहीं सुनता तो लोग हमारे पास आते हैं। अगर बात करना, काम मांगना गुनाह है तो बोर्ड लगा दीजिए कि विधायक का काम नहीं होगा। हम लोगों को भी बताएंगे कि काम नहीं होगा। एसडीएम ने विधायक से साफ कहा कि बीटीआई मैदान नहीं दिया जा सकता।

विधायक सिद्धार्थ कुशवाह ने कहा कि शहर के कुछ लड़के बीटीआई मैदान में गरबा का आयोजन करना चाहते थे। लेकिन कई बार वहां जाने के बावजूद उन्हें अनुमति नहीं मिल रही थी। जब वे हमारे पास आए तो हमने एसडीएम सिटी को बुलाया। एसडीएम ने बीटीआई मैदान को आरक्षित बताते हुए देने से मना कर दिया।

विधायक ने कहा कि हमने पूछा कि जब वहां महीनों तक मेले लग सकते हैं तो गरबा का आयोजन क्यों नहीं हो सकता। हालांकि, पूरे मामले में एसडीएम सिटी नीरज खरे ने कहा कि इस बार दशहरे पर बीटीआई ग्राउंड पर रावण दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसलिए इसे रिजर्व रखा गया है। इसकी जानकारी विधायक को दे दी गई है। साथ ही बताया कि जिन लोगों की वह सिफारिश कर रहे थे, उन्हें इसी कारण मना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed