सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore Crime: Girl Kidnapped Under False Pretenses and Violated for Two Days; FIR Filed

सीहोर में हैवानियत: आठवीं की छात्रा को बंधक बनाकर रखा, झांसा देकर ले गया और दो दिन तक किया दुष्कर्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
सार

सीहोर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा को परिजनों से मिलाने का कहकर साथ ले गया और दो दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

Sehore Crime: Girl Kidnapped Under False Pretenses and Violated for Two Days; FIR Filed
15 साल की छात्रा से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को समाज के ही एक युवक ने हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अगवा किया और दो दिनों तक कैद में रखकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos


सीहोर के जिला मुख्यालय स्थित एक हॉस्टल में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही 15 वर्षीय मासूम को क्या पता था कि उसके ही समाज का एक परिचित भेड़िया बनकर उसे अपना शिकार बना लेगा। घटना 28 फरवरी की शाम की है, जब आरोपी सुनील पीड़िता के पास पहुंचा। उसने बड़ी ही चालाकी से छात्रा को विश्वास में लिया कि उसके चाचा बस स्टैंड पर उसका इंतजार कर रहे हैं। मासूम बच्ची अपनों से मिलने की चाह में उसके साथ चल दी। आरोपी सुनील छात्रा को बस स्टैंड ले जाने के बजाय शहर की एक सुनसान कॉलोनी के कमरे में ले गया। विरोध करने पर दरिंदे ने मासूम के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे डरा-धमकाकर कमरे में बंद कर दिया। दो दिनों तक वह मासूम उस बंद कमरे में कैद रही। आरोपी ने इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एम्स में महिला डॉक्टर की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त, 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

दरिंदगी के बाद गांव में छोड़ा
दो दिनों तक मासूम की अस्मत लूटने के बाद, आरोपी ने उसे गांव ले जाकर छोड़ दिया। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी और एक अनजान राहगीर से मोबाइल मांगकर अपने पिता को आपबीती सुनाई। फोन सुनते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे तुरंत मौके पर पहुंचे। बदहवास हालत में मिली बेटी को लेकर पिता घर पहुंचे। परिजन फिर कोतवाली थाने पहुंचे। कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सुनील के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित विभिन्न संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है और उसके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में पुलिस की टीमें आरोपी सुनील की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। टीआई रविंद्र यादव का कहना है कि आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है ताकि न्यायालय में आरोपी के खिलाफ मजबूत पक्ष रखा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed